
फोन से फोटो खींचने का शौक रखने वाले लोगों के लिए आज वीवो ने भारत में नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Vivo V50e 5G फोन इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल का कैमरा तो खास है ही, वहीं साथ ही वीवो वी50ई में 5,600mAh Battery के साथ 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत भी मिलती है। इस नए Vivo 5G Phone का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V50e का कैमरा
वीवो वी50ई को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। इस 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। यह Auto Focus तकनीक से लैस है तथा 92° वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसमें इसमें एंटी-डिस्टॉर्शन सेल्फी फीचर भी शामिल है और फ्रंट कैमरा से भी 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है।
Vivo V50e 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन कैमरा दिया गया है जिसके लिए Sony IMX882 का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही यह वीवो 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर तथा 116° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल wide-angle लेंस सपोर्ट करता है। इस फोन में AI Studio Light Portrait 2.0 ओरा लाइट फीचर मिलता है।
Vivo V50e स्पेसिफिकेशन्स
- 6.77″ 120Hz AMOLED Display
- MediaTek Dimensity 7300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Expandable RAM
- 5,600mAh Battery
- 90W FlashCharge
परफॉर्मेंस
वीवो वी50ई 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें चार 2.0GHz स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और चार 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-A78 कोर शामिल हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी615 जीपीयू मिलता है।
मेमोरी
यह वीवो 5जी फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह LPDDR4X RAM तकनीक है। वहीं मार्केट में इसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। यह UFS 2.2 Storage तकनीक है।
डिस्प्ले
Vivo V50e 5G फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यू डिमिंग और 1800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ी है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए यह नया वीवो 5जी फोन वी50ई तगड़ी 5,600एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 15 घंटे, 8 मिनट का PC Mark Battery स्कोर प्राप्त कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में इसे तकरीबन 42 मिनट में ही 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया।
Vivo V50e प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage = ₹28,999
- 8GB RAM + 256GB Storage = ₹30,999
वीवो वी50ई 5जी इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और मोबाइल के 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस वीवो 5जी फोन की सेल 17 अप्रैल से शुरू होगी जिसे Sapphire Blue और Pearl White कलर में परचेज किया जा सकेगा।















