3 अप्रैल को लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन realme C100

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/realme-c100-5g.jpg

बड़ी बैटरी सस्ता फोन लेकर आ रही है रियलमी। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह realme C100 5G फोन लॉन्च करने वाली है जो आने वाली 3 अप्रैल को एंट्री लेगा। इस दिन यह स्मार्टफोन थाईलैंड की मार्केट में उतारा जाएगा जो बाद में अन्य देशों में दस्तक देगा। सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी सी100 5जी फोन के साथ ही कंपनी इसका realme C100i 4G Smartphone मॉडल भी पेश कर सकती है।

realme C100 5G 3 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसे 7000mAh battery की ताकत के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। यानी छह साल तक मोबाइल चलाने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से ऊपर ही रहेगी। वहीं रियलमी की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर 10 घंटे तक लगातार गेम खेले जा सकेंगे।

रियलमी सी100 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हाल ही में सामने आए लीक के इसका रिटेल बॉक्स और फोटो रिवील हुई है। इस लीक के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

लीक के अनुसार realme C100 5G फोन को 6.8-इंच स्क्रीन पर लाया जा सकता है जो 720p+ पिक्सल रेजोल्यूशन वाली होगी। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे धूल व पानी से बचाएगा। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर की जगह पर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

इस 7000एमएएच बैटरी वाले फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी100 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर शामिल हो सकता है। सामने आए लीक के अनुसार इस मोबाइल की कीमत 7 हजार थाई भाट से शुरू होगी। यानी इस रियलमी 5जी फोन का रेट 19,999 रुपये के करीब हो सकता है जिसमें 4GB RAM के साथ 128GB storage दी जा सकती है।

realme C100i 4G स्मार्टफोन की बात करें तो इसे Unisoc T606 या T616 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन देखने को मिल सकता है। बहरहाल रियलमी सी100 5जी और रियलमी 100आई 4जी फोन की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के लिए 3 अप्रैल को इंतजार करना होगा। ये मोबाइल फोन भारतीय बाजार में आएंगे या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।