7000mAh बैटरी, IP69 Pro रेटिंग और 144Hz स्क्रीन के साथ 15 हजार का 5G फोन realme C85 इंडिया में लॉन्च

सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए रियलमी कंपनी एक नया 5जी मोबाइल लेकर आई है। ब्रांड की ओर आज इंडिया में realme C85 5G फोन लॉन्च किया गया है। यह बड़ी 7,000mAh Battery वाला फोन है जिसकी कीमत केवल 15,499 रुपये है। रियलमी सी85 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी सी85 5जी दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 15,499 रुपये में लाया गया है। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 16,999 रुपये है। यह रियलमी 5जी फोन Peacock Green और Parrot Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
नया रियलमी सी85 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि सी85 से पहले वाला realme C75 5G फोन भी इसी चिपसेट पर लाया गया था। यह मोबाइल 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जो नए realme C85 से काफी कम थी। रियलमी सी85 का रेट इतना ज्यादा क्यूं है, इसका जवाब हम आगे स्पेसिफिकेशन्स पढ़कर समझने की कोशिश करेंगे।
रियलमी सी85 5जी फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 7,000mAh Battery पर लॉन्च हुआ है। यह टाइटेनियम बैटरी है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 22 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। रियलमी का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी यह फोन 9 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
realme C85 5G मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते यह मोबाइल पावर बैंक का काम कर सकता है। इस स्मार्टफोन से दूसरा फोन चार्ज किया जा सकता है और इयरबड्स व स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज हो सकते हैं।
रियलमी सी85 5जी फोन को 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। रियलमी सी85 मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है। वहीं इसे IP69 Pro रेटिंग के साथ लाया गया है जो मोबाइल को 35 तरह के लिक्विड से प्रोटेक्ट कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए realme C85 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
रियलमी सी85 और सी75 की कीमत में 1500 रुपये का डिफरेंस हैं जो C85 5G की बड़ी बैटरी, बेहतर आईपी रेटिंग और हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के लिए अनुचित नहीं माना जाएगा। बताते चलें कि शुरुआती सेल में कंपनी सी85 5जी पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है जिसके साथ इसे 14,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकता है।
बड़ी बैटरी और IP रेटिंग के लिए realme C85 5G को खरीदा जा सकता है। यदि आप किसी और कंपनी का फोन लेना चाहते हैं तो इसी प्राइस रेंज में आया लेटेस्ट मोबाइल Moto G67 Power कंसीडर किया जा सकता है। इसके अलावा Redmi 15 और Lava Play Ultra जैसे स्मार्टफोन पसंद किए जा सकते हैं।