12999 रुपये वाला नया 5G फोन आज से बिकेगा, 6300mAh बैटरी और 6.9 इंच स्क्रीन वाले Redmi 15A की सेल शुरू

सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज से इंडिया में एक नया मोबाइल फोन Redmi 15A 5G उपलब्ध होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन कुछ ही दिनों भारत में लॉन्च हुआ था और आज 3 अप्रैल से इसकी सेल शुरू हो रही है। यह बड़ी बैटरी वाला सस्ता फोन है जिसमें 6300mAh Battery, 32MP Camera, 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन और 6GB RAM तक की ताकत मिलती है। इस लो बजट 5जी मोबाइल की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
प्राइस और सेल
Redmi 15A 12999 रुपये वाला 5G फोन है। यह मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस है जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage मिलती है। इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आप रेडमी 15ए का 6GB RAM 5G मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए 16,499 रुपये चुकाने होंगे। इसमें भी 128जीबी मेमोरी मिलेगी। इस सस्ते 5जी फोन की सेल कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित मोबाइल की दुकान पर भी होगी जहां से Awesome Blue, Amaze Purple, Ace Black कलर में परचेज किया जा सकेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस सस्ते 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी है। Redmi 15A 5G 6,300mAh बैटरी सपोर्ट करता है। अगर आप उन लोगों से हैं जो बार-बार मोबाइल चार्ज नहीं करना चाहते, तो यह मोबाइल आपके काम आ सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमे 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ये वाला 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिससे दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है।
Redmi 15A 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना UniSoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.2Ghz तक ही हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। कंपनी इस फोन में 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट दे रही है।
रेडमी 15ए 5जी फोन को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) तक की ताकत दे सकती है। यह 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है। वहीं यूजर्स को इसमें Google Gemini, Circle To Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।
स्क्रीन की बात करें तो रेडमी 15ए 5जी फोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। इसमें Wet touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिसकी वजह से गीलों हाथों से भी बिना परेशानी के फोन चलाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 15A 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि रेडमी 15ए 5जी IP52 रेटिंग वाला मोबाइल है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करती है।
अगर आप फोन में ज्यादा गेम नहीं खेलते हैं और नॉर्मल इस्तेमाल ही करते हैं तो Redmi 15A आपके काम आ सकता है। तगड़ी बैटरी इसे दिनभर चालू रखेगी और बड़ी स्क्रीन पर रील्स वीडियो देखने में मजा भी आएगा। वहीं यदि आप शाओमी रेडमी के अलावा किसी दूसरी कंपन का फोन चाहते हैं तो इसी प्राइस रेंज में मौजूद realme C83, OPPO K14x या फिर Samsung Galaxy F70e को भी चेक कर सकते हैं।