सस्ता 5G फोन Redmi 15C 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ लॉन्च, प्राइस 12499 रुपये शुरू

सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहको के लिए आज रेडमी एक नया स्मार्टफोन लेकर आई है। कंपनी की ओर से Redmi 15C 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह अफार्डेबल 5जी फोन है जिसकी कीमत सिर्फ 12,499 रुपये से शुरू होती है। पावरफुल 6,000mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत वाले रेडमी 15सी 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
यह सस्ता 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। रेडमी 15सी 5जी का स्टार्टिंग प्राइस 12,499 रुपये है जिसमें 4जीबी रैम मिलती है। वहीं फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में और 8जीबी रैम वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। रेडमी 15सी 5जी फोन को Dusk Purple, Moonlight Blue और Midnight Black कलर में पेश किया गया है। फोन की सेल 11 दिसंबर से शुरू होगी।
रेडमी 15सी 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 2 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 5,56,765 AnTuTu score अचीव कर चुका है जो ब्रांड के ही Redmi 15 5G फोन से ज्यादा साबित हुआ है।
Redmi 15C 5G फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इस मोबाइल की तगड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6,000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। हमारी टेस्टिंग में यह शानदार 19 घंटे, 18 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं फोन की ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी 15सी में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है।
रेडमी का नया 5जी फोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली वॉटरड्रॉप नॉच एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होगी। यह टीयूवी सर्टिफाइड स्क्रीन है जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। वॉटरड्रॉप नॉच ओल्ड फैशन होने की फील देती है। अगर रेडमी 15सी में पंच-होल स्क्रीन दी जाती तो ज्यादा बेहतर रहता।
फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। Redmi 15C 5G के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी रेडमी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
रेडमी 15सी 5जी फोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगी। इस वॉटरप्रूफ रेटिंग को असरदार नहीं कहा जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इस 5जी फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। यह रेडमी फोन इन्फ्रारेड सेंसर भी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल ग्राहकों को मोबाइल में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाएगा। इसमें Reverse charging भी मिलेगी।
रेडमी 15सी 15 हजार से कम का 5जी फोन है। इसी प्राइस रेंज में इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy M17, OPPO K13x, Infinix Hot 60 और Tecno Spark Go जैसे स्मार्टफोंस पहले से मौजूद है जिनसे Redmi 15C 5G की टक्कर होगी।