
91मोबाइल्स ने कुछ ही दिनों पहले Vivo T4R 5G पर अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें मोबाइल प्रोसेसर सहित अन्य अहम जानकारी शेयर की गई थी। वहीं आज एक बार फिर हमारे इंडस्ट्री सोर्स के जरिये अपकमिंग 5जी फोन वीवो टी4आर से जुड़ी नई अपडेट प्राप्त हुई है जिसमें मोबाइल कलर मॉडल्स के नाम का खुलासा हुआ है। फोन से जुड़ी एक्सक्लूसिव डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo T4R कलर और डिजाइन
91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि वीवो टी4आर 5जी फोन भारतीय बाजार में दो कलर मॉडल्स में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से यह वीवो 5जी फोन Twilight Blue (ट्वाइलाइट ब्लू) और Arctic White (आर्कटिक व्हाइट) दो रंगों में बेचा जाएगा। Vivo T4R ब्रांड का सबसे स्लीम Quad Curved डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा जिसकी थिकनेस 0.740cm से भी कम रहेगी।
Vivo T4R प्रोसेसर, कैमरा और आईपी रेटिंग
हमारी पिछली रिपोर्ट में हमने बताया था कि यह वीवो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है और 714K+ AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस वीवो फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकेगी। बताते चलें कि Vivo T4R IP68 + IP69 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
बताते चलें कि हमें मिली खबर के अनुसार वीवो टी4आर कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए गए Vivo T4x 5G फोन से ऊपर की रेंज में लाया जाएगा जिसकी कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच रहेगी।
Vivo T4x 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 7300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Dual Rear camera
- 8MP HD Selfie Camera
- 44W 6,500mAh Battery
कीमत
वीवो टी4एक्स 5जी फोन को इंडिया में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं यह 8GB RAM वाला 8GB RAM फोन 128GB मेमोरी के साथ 14,999 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
डिस्प्ले
Vivo T4x 5G फोन में 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस वीवो 5जी फोन की डिस्प्ले पर 1050nits ब्राइटनेस, 393ppi और 16.7मिलियन कलर सपोर्ट प्राप्त होता है।
प्रोसेसिंग
वीवो टी4एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 6,85,052 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4एक्स 5जी मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल AI सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन टी4एक्स तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे, 11 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 67 मिनट में 20% से 100% चार्ज कर दिखाया।















