vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन्स: 7050mAh बैटरी, 7500 Turbo प्रोसेसर, 50MP बैक और 32MP सेल्फी कैमरा

वीवो कंपनी इंडिया में अपनी ‘टी सीरीज’ का नया मोबाइल फोन vivo T5 5G लेकर आ रही है। यह सीरीज में शामिल होने वाला पांचवां फोन होगा जिससे पहले vivo T5e, vivo T5x, vivo T5 Lite और vivo T5 Pro लॉन्च हो चुके हैं। वीवो टी5 के बाजार में आने से पहले ही कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन की तकरीबन सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया जा चुका है। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में क्या-क्या मिलेगा, इसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिजाइन
वीवो टी5 5जी फोन को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया जा रहा है। यह स्मार्टफोन को मजबूती प्रदान करती है जिसके चलते अगर गलती से फोन जमीन पर गिर जाता है तो डैमेज कम होगा। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए vivo T5 5G फोन को IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में यह वीवो 5जी फोन Silver Green और Royal Bronze कलर में बिकेगा। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
डिस्प्ले
वीवो टी5 5जी फोन 3D Curved डिस्प्ले पर बना है। इस फोन में कंपनी ने AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसे सेग्मेंट की ब्राइटेस्ट स्क्रीन बताया है। यूजर्स को इस मोबाइल में 2000nits हाई ब्राइटनेस मिलेगी। vivo T5 5G फोन में 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 449ppi का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन स्क्रीन को SGS 5-स्टार सनलाइट डिस्प्ले सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिसके चलते तेज धूप में भी फोन चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बढिया विजिबिलिटी मिलेगी।
परफॉर्मेंस
vivo T5 5G स्मार्टफोन इंडिया में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर लॉन्च होगा। अभी तक कोई भी वीवो फोन इस प्रोसेसर पर नहीं आया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो के मुताबिक टी5 5जी फोन 1.2मिलियन से ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर सकता है। इस फोन में MediaTek NPU 850 भी मिलेगा।
वीवो का दावा है कि इस मोबाइल में यूजर्स को 233% फास्ट ऑन-डिवाइस एआई कम्प्यूटिंग मिलेगी। यह vivo 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS पर लॉन्च होगा जिसे 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जा रहा है। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन में कई एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए vivo T5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX852 सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस लगाया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को वीवो टी5 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस वीवो 5जी फोन में Multifocal Portrait का सपोर्ट मिलेगा और फ्रंट व बैक दोनों कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकेगी।
बैटरी
vivo T5 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7050mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजर में लाया जा रहा है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन पर तकरीबन 85 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम या फिर करीब 8 घंटे का गेमप्ले टाइम पाया जा सकता है। ब्रांड की ओर से अभी चार्जिंग कैपेसिटी शेयर नहीं की गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो टी5 5जी फोन 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च हो सकता है।