7900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इंडिया का पहला Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन POCO M8x 5G

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/poco-m8x-price.jpg

Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करने वाला इंडिया का पहला फोन आज पेश हो गया है। यह कारनामा POCO M8x 5G ने किया है। मिडबजट सेग्मेंट में लॉन्च हुए इस 5जी फोन में बड़ी 7900mAh Battery, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच स्क्रीन और 50MP Camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स मौजूद है। पोको एम8एक्स की कीमत, सेल​ डिटेल्स और फीचर्स से जुड़ी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

POCO M8x 5G स्पेसिफिकेशन्स

पोको एम8एक्स 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह मोबाइल 650K+ AnTuTu Score अचीव कर सकता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है जिसे 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।

पोको एम8एक्स 5जी फोन में 12439mm Ultra-Large Graphite Cooling शीट दी गई है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान डिवाइस में पैदा हुई हीट को फैलाकर जरूरी कंपोनेंट्स को ठंडा रखने में मदद करती है। यह स्मार्टफोन LPDDR4x RAM पर लाया गया है जो मल्टी टास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो स्मार्टफोन की 6जीबी फिजिकल में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत देती है।

POCO M8x 5G फोन की दूसरी बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 7900mAh बैटरी से लैस कर भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह मोबाइल 3 दिन तक काम कर सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

पोको एम8एक्स 5जी फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। यह मोबाइल Wet Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल डिस्प्ले पर बिना परेशानी यूज़ किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए POCO M8x 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को 2x in-sensor zoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

POCO M8x 5G प्राइस

पोको एम8एक्स 20,999 रुपये का 5जी फोन है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट की कीमत है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। पोको एम8एक्स 5जी फोन की सेल 27 अगस्त से शुरू होगी और इसे शॉपिंग ​फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। यूजर्स इस मोबाइल को Black, Blue और Leather Green कलर में चुन सकते हैं। बताते चलें कि शुरुआती सेल में इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके बाद POCO M8x 5G 18,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।