7500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला स्मार्टफोन POCO C95 Pro

Join Us icon

POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे एक साथ कई बाजारों में उतार दिया गया है जो मिडरेंज स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। इस पोको स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ MediaTek Helio G91-Ultra प्रोसेसर की ताकत दी गई है। वहीं साथ ही यह मोबाइल 7500mAh Battery के साथ 50MP Camera भी सपोर्ट करता है। उम्मीद कर सकते हैं कि शायद कंपनी आने वाले दिनों में पोको सी85 प्रो को इंडिया में भी लॉन्च कर सकती है।

POCO C95 Pro 4G स्पेसिफिकेशन्स

पोको सी95 प्रो 4जी फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। आई प्रोटेक्शन के लिए इस स्मार्टफोन स्क्रीन को Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है।

POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G52 MC2 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस पोको के नए 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए POCO C95 Pro 4G फोन को कंपनी ने तगड़ी 7500mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज में यह स्मार्टफोन तकरीबन 91 घंटे का music playback टाइम दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पोको सी95 प्रो 22.5W reverse चार्जिंग के लैस है जिसके जरिये इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

पोको सी95 प्रो 4जी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Memory extension तकनीक के साथ उतारा गया है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत दे सकती है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। लाउड म्यूजिक के लिए इसमें 300% Volume Boost फीचर भी मिलता है। ब्रांड द्वारा यह नया स्मार्टफोन 36 महीने के फ्लूएंस एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है।

POCO C95 Pro 4G प्राइस

पोको सी95 प्रो ग्लोबल मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 219 यूरो यानी 23,829 रुपये के करीब है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 329 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस 35,799 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में यह पोको फोन Black, Blue और Green कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here