Xiaomi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च! मिलेगी सुपर फास्ट 100W चार्जिंग, 6300mAh बैटरी और 50MP Front कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/xiaomi-17-5g.jpg

शाओमी फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है। कंपनी ने अपनी पावरफुल ’17 सीरीज’ को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ब्रांड की ओर से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ताकत से लैस होकर आए हैं। इनसे पहले कोई भी शाओमी फोन इंडिया में इस चिपसेट पर लॉन्च ​नहीं किया गया है। 200MP Camera वाले शाओमी 17 अल्ट्रा की जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और शाओमी 17 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे दी गई है।

शाओमी 17 एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.6:9 है। कंपनी ने इसे 2656 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया है। आजकल ज्यादा बड़े साइज वाले फोन को नापसंद कर रहे लोगों को यह काफी पसंद आ सकता है। फोन डिस्प्ले LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 17 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें Leica लेंस लगे हैं। इसके बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 मेन सेंसर सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यूजर्स को Xiaomi 17 में 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17 स्मार्टफोन में तगड़ी 6300mAh battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 29 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। शाओमी की मानें तो फोन को 1600 बार चार्ज करने के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से नीचे नहीं जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

शाओमी 17 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाला फोन है जिसमें यूजर्स को AI writing, AI search, HyperIsland और HyperConnect जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ बाजार में आया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। वहीं मोबाइल को मजबूती देने के लिए इसे Micro-curved Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है। बताते चलें कि इस फोन का वजन केवल 191 ग्राम और थिकनेस 8.06mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे विकल्प दिए गए हैं।

शाओमी 17 12GB RAM वाला 5G फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया गया है। मोबाइल प्राइस 89,999 रुपये है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलेगी। 13 मार्च से 17 मार्च के बीच यह स्मार्टफोल अर्ली बर्ड सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें 9999 रुपये की फोन डैमेज प्रोटेक्शन फ्री में मिलेगी। वहीं 18 मार्च से Xiaomi 17 की ओपन सेल शुरू हो जाएगी। भारतीय बाजार में इसे Venture Green और Black कलर में खरीदा जा सकता है।