यूपीआई के यूज़ में जबरदस्त उछाल, सिर्फ एक महीने में हुई 6 Billion UPI transactions! क्या आप भी करते हैं यूज़?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/UPI-Money-Transfer.jpg

Digital India मुहिम के तहत भारत सरकार का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक कार्योे को ऑनलाईन तरीके से ही किया जाए। ऐसी ही एक कोशिश UPI यानी Unified Payments Interface भी है जिसने वाकई में पैसों के लेन-देन से लेकर पेमेंट, रिचार्ज और कई तरह के फाइंनेशियल काम बेहद आसान कर दिए हैं। 2 रुपये हो या 20,000 रुपये चुटकियों में ट्रांसफर हो जाते हैं। यूपीआई का चलन इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि पिछले महीने जुलाई 2022 में 6 Billion UPI transactions रिकॉर्ड की गई है।

46 बिलियन यूपीआई ट्रांजेक्शन

6 बिलियन यानी 600 करोड़! यह आंकड़ा सच में काफी बड़ा होता है। सिर्फ एक महीने में भारत में इतने ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं। जुलाई 2022 में इंडियन्स ने 600 करोड़ यूपीआई ट्रांजेक्शन की है। सिर्फ इतना ही नहीं Ministry of Information and Broadcasting के अनुसार FY22 में अभी तक यूपीआई 46 बिलियन का आकंड़ा पार कर चुकी है।

एक महीने में 10.62 trillion का लेन-देन

NPCI यानी National Payments Corporation of India के अनुसार जुलाई 2022 में 6.28 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुई है जिसमें 10.62 trillion रुपये का लेन देन हुआ है। एनपीसीआई के मुताबिक FY21 में 22.28 बिलियन यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की गई थी जबिक FY22 में अभी तक 46 बिलियन UPI transactions पूरी हो चुकी है। सरकार की योजना अगले 5 सालों में 1 बिलियन डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन की है।

UPI क्या है?

UPI मतलब Unified Payments Interface, यह एक इंस्टेंट रियल-टाईम पेमेंट सिस्टम है जिसे खास तौर पर इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए NPCI यानी National Payments Corporation of India द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई की सबसे अच्छी बात यह भी है कि इसे Reserve Bank of India यानी RBI द्वारा रेग्युलेट किया जाता है और इसी वजह से इसे पूरी तरह सु​रक्षित और भरोसेमंद माना जाता है। किसी भी प्लेटफॉर्म UPI ID से की गई ट्रांजेक्शन का पूरा लेखा-जोखा एनपीसीआई के पास रहता है।

UPI के बेनिफिट्स क्या हैं

24×7 सर्विस एक्टिव
मनी ट्रांसफर (सेंड और रिसीव)
बिल पेमेंट (ओपन गेटवे)
ओटीपी की जरूरत नहीं
लेने-देन के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स की जरूरत नहीं

यूपीआई के बेनिफिट्स की बात करें तो आप यह समझ लीजिए ट्रांजेक्शन बेशक 1 लाख की हो फिर सिर्फ 1 रुपये की, यूपीआई पर हर तरह का लेन देन और पेमेंट चुटकियों में हो जाती है। UPI Account डायरेक्ट यूजर के बैंक अकाउंट से लिंक होता है और इसके जरिये पेमेंट करने के दौरान किसी तरह के ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ UPI Pin डालने से ही ट्रांजेक्शन पूरी हो जाती है। इस पेमेंट इंटरफेस का बड़ा फायदा यह भी है कि आप बेशक किसी भी बैंक या ऐप का यूपीआई अकाउंट यूज़ कर रहे हो, UPI Transaction के दौरान सभी QR Code एक ही प्लेटफॉर्म ट्रांजेक्शन कम्पलीट करते हैं।