6 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा कम कीमत वाला Redmi 11 Prime 4G Phone, साथ में आएगा 5G मॉडल भी

Join Us icon

Xiaomi ने हाल ही में अनाउंस किया था कि कंपनी आने वाली 6 सितंबर को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके मंच से Redmi 11 Prime 5G Phone भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज शाओमी ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए खुलासा किया है कि रेडमी 11 प्राइम 5जी के साथ ही 6 सितंबर को Redmi 11 Prime 4G Phone भी इंडिया में लॉन्च होगा।

Redmi 11 Prime India Launch और Price

6 सितंबर को शाओमी सब-ब्रांड रेडमी अपनी नंबर सीरीज़ के नए मोबाइल फोन भारत में पेश करेगी। इस लॉन्च ईवेंट के मंच से Redmi 11 Prime 5G और Redmi 11 Prime 4G इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने इन दोनों मोबाइल फोंस का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है जिनमें फोटोज़ के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। रेडमी 11 प्राइम 5जी तथा रेडमी 11 प्राइम 4जी प्राइस के लिए 6 सितंबर का ही इंतजार करना होगा।

Redmi 11 Prime 5G phone launching in india on 6 september check price specifications

Redmi 11 Prime 4G की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 11 प्राइम 4जी फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Helio G99 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का रहेगा।

6 september india launch date of redmi 11 prime 5g and 4g phone check price specifications

Redmi 11 Prime 4G के स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी। यह भी पढ़ें : सस्ता स्मार्टफोन Nokia C31 लॉन्च, Realme और Redmi को देगा चुनौती

Redmi 11 Prime 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 11 Prime 5G की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी ने खुलासा कर दिया है कि इस स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में दो सिम लगेगी तथा दोनों पर 5जी चलाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए जहां यह मोबाइल फोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Redmi 11 Prime 5G phone launching in india on 6 september check price specifications

रेडमी 11 प्राइम 5जी फोन की डिसप्ले तथा अन्य कैमरा सेंसर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि यह रेडमी मोबाइल दो से अधिक रैम वेरिएंट्स में एंट्री ले सकता है। Redmi 11 Prime 5G तथा 4G के प्राइस व फुल स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल सामने आते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here