16GB RAM और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Motorola Edge 60 Pro! सभी स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Motorola-Edge-60-Fusion-launch-date.jpg

Motorola अपनी ‘ऐज 60’ सीरीज के विस्तार के लिए तैयार है। बीते दिनों Edge 60 Fusion इंडिया में लॉन्च हुआ है और Edge 60 की ईमेज भी इंटरनेट पर लीक हुई है। वहीं अब इसी सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल Motorola Edge 60 Pro की डिटेल्स भी सामने आ गई है। यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हुआ है जहां फोन फोटो सहित इसकी अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

प्रोसेसर

मोटोरोला ऐज 60 प्रो को टेना पर XT2507-5 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह मोबाइल सीपीयू 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 15 ओएस के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

मेमोरी

टेना पर मोटोरोला ऐज 60 प्रो को कुल तीन रैम वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। वेबसाइट के अनुसार यह फोन 8जीबी, 12जीबी और 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इस वेरिएंट्स को 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यानी बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिल सकती और टॉप वेरिएंट को 16जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।

डिस्प्ले

Motorola Edge 60 Pro को 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इस मोबाइल में 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन वाली पंच होल डिस्प्ले दी जा सकती है। टेना के अनुसार यह कर्व्ड स्टाइल वाली ओएलइडी स्क्रीन होगी जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी प्राप्त होगा। इस फोन स्क्रीन पर हाई रिफ्रेश रेट व पिक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है। लिस्टिंग की मानें तो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार इस 5जी फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता से लैस telephoto / periscope सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला ऐज60 प्रो में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि इस फोन में iPhone 16 की तरह डेडिकेटेड कैमरा बटन भी मिल सकता है।

Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूज़न भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8GB RAM मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है और 12GB RAM का प्राइस 24,999 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट 256GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP बैक और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 68W चार्जिंग के साथ 5,500mAh मिलती है। यह मोटोरोला 5जी फोन 6.7 इंच की 1.5K Curved Display सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 60 Fusion Price
Rs. 20,900
Go To Store
See All Prices
See Full Specs