6GB RAM और 64MP Camera के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता मोबाइल फोन OnePlus Nord N20 5G

Join Us icon

OnePlus ने टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया 5जी फोन पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन OnePlus Nord N20 5G नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसे सबसे पहले अमेरिकन मार्केट में उतारा गया है। वनप्लस नोर्ड एन20 5जी पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord N10 5G फोन का ही एडवांस वर्जन है जो 64MP Camera, 6GB RAM, Snapdragon 695 चिपसेट और 33W 4,500mAh battery के साथ आया है। आगे इस वनप्लस मोबाइल की फुल स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी गई है।

OnePlus Nord N20 5G

वनप्लस नोर्ड एन20 5जी फोन को कंपनी की ओर से 6.43 इंच की पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा हाई रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित आक्सिजनओएस 11 पर लॉन्च हुआ है जिसमें आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। अमेरिकी बाजार में यह फोन 6 जीबी रैम पर पेश ​किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

64MP Camera Phone OnePlus Nord N20 5G launched price specs sale offer

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord N20 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वनप्लस मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो स्क्रीन के उपरी बाईं ओर बनी पंच-होल में फिट किया गया है।

64MP Camera Phone OnePlus Nord N20 5G launched price specs sale offer

OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन 5जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर कार्य करती है। आपको बता दें कि अमेरिकी बाजार में यह मोबाइल फोन करियर सर्विस समेत बंडल ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा जहां वनप्लस नोर्ड एन20 5जी फोन का प्राइस $282 डॉलर यानी तकरीबन 21,500 रुपये के करीब होगा। यूएस मार्केट में इस वनप्लस फोन की सेल 28 अप्रैल से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here