12 हजार से भी कम में मिल रहा है यह 6GB RAM वाला 5G फोन, इसमें है तगड़ी 6000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/narzo-80x-5g.jpg

रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme Narzo 80x 5G लॉन्च किया है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शॉपिंग साइट अमेजन इस डिवाइस पर अभी एक खास लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसमें 6GB RAM वेरिएंट को 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ​डील डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

6GB RAM फोन पर ऑफर

अगर आप इस फोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि जल्द से जल्द कूपन को रिडीम कर लें। 6जीबी रैम वाले realme Narzo 80x 5G फोन मिल रहे ऑफर की फुल डिटेल जानने या इस मोबाइल को खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

realme Narzo 80x 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Realme Narzo 80x स्मार्टफोन में 6.72 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस स्क्रीन में 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट मौजूद है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ बनता है। डिस्प्ले में पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन का व्यू अधिक इमर्सिव रहता है। इसका टच रिस्पॉन्स अच्छा है, जो डेली यूसेज और मल्टीमीडिया के लिए बेहतर है।

परफॉर्मेंस

फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6GB RAM दी गई है और इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा इसमें 10GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट भी है, जिससे मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। यह Android आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है।

कैमरा

Realme Narzo 80x में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए बेहतर रिज़ल्ट देता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेंसर भी मौजूद है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो अच्छी खींचती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा का बैकअप देती है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जिससे फोन को कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स

Realme Narzo 80x में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, डुअल-बैंड WiFi, Bluetooth 5.2, GPS और USB OTG जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डिजाइन स्लीक है और इसका वजन लगभग 190 ग्राम है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना आसान रहता है।

See Full Specs

Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P3 Rs. 15,999
81%
iQOO Z10x Rs. 22,500
80%
realme P3x Rs. 12,999
77%
See All Competitors