
बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना है, लेकिन बजट कम? मोटोरोला ने आज इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च किया है। इसमें 7000mAh battery लगी है और फोन का रेट 15,999 रुपये है। यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फुलएचडी+ स्क्रीन भी मिलती है। मोबाइल में लगा 32MP Selfie कैमरा इसे और भी खास बनाता है। लेटेस्ट फोन मोटो जी67 पावर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटो जी67 पावर 8GB RAM पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 128GB storage मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 15,999 रुपये है जो 12 नवंबर से बिकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी 1,000 रुपये का ऑफर भी दे रही है जिसके साथ Moto G67 Power को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोटोरोलो 5जी फोन Pantone क्यूरेटेड Cilantro, Curacao Blue और Parachute कलर्स में उपलब्ध होगा।
बड़ी बैटरी ही लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी67 पावर 5जी की मुख्य यूएसपी है। इस स्मार्टफोन को 7000mAh Silicon Carbon battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Moto G67 Power को 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
मोटो जी67 पावर 5जी फोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 391ppi सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। वहीं साथ ही यूजर्स को इसमें एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग और एक्वा टच भी मिलेगा।
यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मौजूद है। Moto G67 Power में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रै में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी पावर बढ़ाती है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक फ्लिकर लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
मोटो जी67 पावर के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन के साथ 1 साल की एंड्रॉयड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। 1 OS अपग्रेड वाकई में काफी कम है। इसे IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। यह पानी की बौछारों से तो मोबाइल को बचा लेगा लेकिन बहुत ज्यादा असरदार नहीं कहा जाएगा। ग्राहकों को फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.1 और 5GHz Wi-Fi भी मौजूद है।












