7000mAh बैटरी और 256GB मेमोरी वाला फोन Huawei Nova 14i हुआ ग्लोबली लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Huawei-Nova-14i.jpg

हुआवई ने कुछ समय पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये Huawei Nova 14i को टीज़ किया था। कंपनी की ओर से इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही बता दी गई थी। वहीं अब यह नया हुआवई फोन आधिकारिक तौर पर ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। हुआवई नोवा 14आई को हांगकांग में लॉन्च किया गया है जहां Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM दी गई है। इस फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो हुआवई नोवा 14आई स्मार्टफोन को 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है जिसमें 256GB storage लगाई गई है। इस फोन का प्राइस HKD 1,588 है जो इंडियन करंसी अनुसार 18,699 रुपये के करीब है। हांगकांग में इसे Blue और Black कलर में बेचा जाएगा जिसकी सेल 6 फरवरी से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वैसे काफी समय से हुआवई फोन भारत में नहीं लाए जा रहे हैं।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Nova 14i एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो EMUI 14.2 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 680 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.9GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यह 4G चिपसेट है।

यह स्मार्टफोन 2376 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.95-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। गौरतलब है कि इस मोबाइल के साइड फ्रेम पर ‘X बटन’ दिया गया है जो ऐप्स या विजेट्स को शार्टकट तरीके से ओपन या एक्सेस कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस हुआवई स्मार्टफोन को तगड़ी 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 26 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। या फिर 100% बैटरी होने के बाद इस स्मार्टफोन से 60 घंटे तक कंटिन्यू कॉलिंग की जा सकती है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 22.5W तकनीक दी गई गई है।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova 14i 4G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

फोन के साइड पैनल दिए गए ‘एक्स बटन’ को यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। यह डेली विजेट्स ओपन करने के साथ ही Flashlight, Calculator और Camera एक्सेस दे सकता है। वहीं साथ ही इस बटन से Quick calling भी की जा सकती है। कनेक्टिविटी लिए इसमें 5GHz वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 मौजूद है। वहीं सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।

अगर आपको भी कोई बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना है तो हाल ही में 10001mAh Battery वाला realme P4 Power इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच की 4D curve+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। 91मोबाइल्स पर आप इस मोबाइल की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।