7000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ पावरफुल 5G फोन realme GT 7 हुआ इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/realme-gt-7-price.jpg
Highlights

रियलमी जीटी 7 सीरीज आज भारतीय बाजार में पेश हो गई है। कंपनी की ओर से दो नए मोबाइल फोन realme GT 7 और realme GT 7T इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। जीटी 7टी की जानकारी यहां क्लिक कर देखी जा सकती है और पावरफुल प्रोसेसर व दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस रियलमी जीटी 7 5जी फोन की कीमत और फीचर्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme GT 7 प्राइस

रियलमी जीटी 7 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होकर 46,999 रुपये तक जाती है। शुरुआती सेल में कंपनी मोबाइल पर 3 हजार रुपये की छूट भी देगी। इंडिया में फोन की बिक्री 30 मई से शुरू होगी।

realme GT 7 Price
Rs. 36,999
Go To Store
See All Prices

realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

यह रियलमी का नया 5जी फोन 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है।

परफॉर्मेंस

रियलमी जीटी 7 5जी फोन इंडिया में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400ई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स ने जब फोन परफॉर्मेंस जांचने के लिए इस फोन में एनटूटू बेंचमार्क रन किया तो मोबाइल ने 21,25,733 स्कोर अचीव किया। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Immortalis-G720 जीपीयू मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme GT 7 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी जीटी 7 5जी फोन में तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 37 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। चार्जिंग स्पीड की काबिलियत जांचने के दौरान इस फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगा।

realme GT 7 फीचर्स

See Full Specs

इन मोबाइल्स को मिलेगी टक्कर

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
iQOO Neo 10 40,999 रुपये
Samsung Galaxy A56 41,999 रुपये
OnePlus 13R 42,999 रुपये

30 हजार से 35 हजार के बीच की रेंज में लेटेस्ट मोबाइल फोन आइकू नियो 10 परफॉर्मेंस के मामले में रियलमी जीटी 7 के साथ तगड़ी चुनौती है। वहीं वीवो वी50 अपने कैमरा के दमपर पर यूजर्स को लुभाता है। इसी तरह सैमसंग का प्रीमियम फोन गैलेक्सी ए36 अपनी लुक और लंबी ओएस अपग्रेडेशन के साथ इस बजट का बेहतरीन विकल्प बनता है।