7200mAh बैटरी वाला vivo 5G मोबाइल खरीदें 2500 रुपये डिस्काउंट के साथ! Y51 Pro में है 8GB RAM और 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-y51-pro-5g-india-launch-7200mah-battery-dimensity-7360-turbo-price-specs.jpg

वीवो ने हाल ही में इंडिया में अपना नया vivo Y51 Pro 5G फोन लॉन्च किया था। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसमें 7200mAh Battery लगी है। 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत से लैस इस नए वीवो फोन को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। डील के तहत यह vivo 5G mobile पूरे 2,500 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। फोन को कम रेट पर पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो वाई51 प्रो 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है। मोबाइल के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को जहां 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं 256GB मेमोरी वाले फोन का प्राइस 27,999 रुपये है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर यह विवो फोन 2,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

यह 2500 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है। वीवो डॉट इन से फोन खरीदते वक्त Kotak, HDFC या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह डिस्काउंट प्राप्त होगा। वहीं अमेजन पर Axis और ICICI Bank Credit Card पर कंपनी ढाई हजार की छूट दे रही है। दोनों प्लेटफॉर्म पर यह डिस्काउंट ईएमआई पेमेंट के साथ पाया जा सकता है। यह नो कॉस्ट ईएमआई होगी।

vivo Y51 Pro 5G की कीमत 24,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के साथ ही स्मार्टफोन 22,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर मिल रहे ऑफर और डील की डिटेल जानने के लिए या डिस्काउंटेड प्राइस पर मोबाइल खरीदने के लिए क्लिक करें – vivo / Amazon

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो vivo Y51 Pro 5G फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है। 4nm प्रोसेस पर चिपसेट है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह 9,20,000+ AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस है जो 8​जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।

यह वीवो 5जी फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस वीवो फोन की स्क्रीन TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), लाइव फोटो और ड्यूल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन 7200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 23 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ये वाला वीवो फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट करता है। यूजर्स को फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 मिलेगा जो कई AI फीचर्स से लैस है।