7800mAh battery वाला OnePlus Ace 6 लॉन्च, इसमें है 16GB RAM और 165Hz AMOLED स्क्रीन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oneplus-ace-6-specs.jpg

वनप्लस फैंस के लिए आज का दिन बेहद शानदार साबित हुआ है। कंपनी ने एक साथ दो नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों मोबाइल चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी लॉन्च होंगे। वनप्लस ऐस 6 को भारत में OnePlus 15R नाम से लाया जा सकता है। वनप्लस 15 की पूरी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और वनप्लस 15आर यानी वनप्लस ऐस 6 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

वनप्लस ऐस 6 5जी फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.53GHz से लेकर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है।

OnePlus Ace 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। यह स्मार्टफोन चीन में LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करने में मदद करता है। इस मोबाइल में UFS 4.1 storage लगी है जिसके जरिये फास्ट डाटा ट्रांसफर होता है। यूजर्स को इसमें NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलेगा।

वनप्लस ऐस 6 में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 165Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकती है। यूजर्स को इसमें इन-डिस्प्ले ​अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में Bright Eye Protection दी गई है जो आंखों को खराब होने से बचाती है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल 112° ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 6 तगड़ी 7,800mAh बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल IP66/68/69/69K रेटेड है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाता है।

वनप्लस ऐस 6 प्राइस डिटेल:

12GB RAM + 256GB Storage – 2599 yuan (तकरीबन 32,199 रुपये)
12GB RAM + 512GB Storage – 3099 yuan (तकरीबन 38,399 रुपये)
16GB RAM + 256GB Storage – 2899 yuan (तकरीबन 35,899 रुपये)
16GB RAM + 512GB Storage – 3399 yuan (तकरीबन 42,119 रुपये)
16GB RAM + 1TB Storage – 3899 yuan (तकरीबन 48,319 रुपये)

वनप्लस ऐस 6 चाइना में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इंडियन करंसी अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 32 हजार रुपये से शुरू होती है और 48 हजार रुपये तक जाती है। जैसा कि हमने पहले ही बताया OnePlus Ace 6 ही इंडिया में OnePlus 15R नाम से लॉन्च हो सकता है। बहरहाल कंपनी की घोषणा तक इसे कंफर्म नहीं कहा जाएगा। चाइना में यह फोन Competitive Black, Flash White और Quicksilver कलर में बिकेगा।