Lava ला रहा है स्टाइलिश डिजाइन वाला सस्ता स्मार्टफोन, देखें इस फोन की एक झलक

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा जल्द ही अपना नया 4जी स्मार्टफोन Lava Blaze लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह फोन स्टाइलिश लुक के साथ ही कम बजट का होगा। कंपनी इसे ग्लास फिनिश बॉडी के साथ पेश करने वाली है जो कि देखने में काफी आकर्षक है। माय स्मार्ट प्राइस हिंदी द्वारा इस फोन का एक्सक्लूसिव लीक इमेज पेश किया गया है जहां आप इसके लुक को देख सकते है। हालांकि इसके पहले जो लीक आई थी उसमें कहा गया था कि कंपनी अग्नि सीरीज में फोन लॉन्च करने वाली है लेकिन आज जो इमेज सामने आई है उसके अनुसार यह फोन ब्लेज नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि फोन का डिजाइन देखकर कहा जा सकता है कि इसका लुक काफी आकर्षक होने वाला है।
Lava Blaze का डिजाइन
लीक इमेज में देखा जा सकता है कि यह फोन लाल रंग में पेश होने वाला है। फोन की बॉडी कर्व्ड है और 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि लाल रंग के साथ ही ब्लैक भी कैमरे के पास नजर आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि यह फोन डुअल कलर के साथ आए। वहीं पिछले पैनल की ओर नजर डालें तो देखेंगे कि चौकोर कैमरा ब्रैकेट पर दो कैमरा साफ तौर पर दिख रहा है। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है किकि इसमें बड़ी बैटरी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: ये हैं Second Hand Mobile Phone खरीदने की बेस्ट जगह, सस्ते iPhone से लेकर मिलेंगे सभी ब्रांड्स के एंड्रॉयड स्मार्टफोन
पिछले कुछ दिनों से कंपनी अपने स्मार्टफोन को लेकर काफी अग्रेसिव हो गई है। हाल में कंपनी ने एक अपना 5जी स्मार्टफोन अग्नि लॉन्च किया था और वह फोन काफी दमदार है।
Lava Agni का स्पेसिफिकेशन
Lava Agni में 6.78 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का उपयोग किया गया है जो 2460 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला MediaTek प्रोसेसर है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-G57 MC2 GPU दिया गया है।
रही बात स्टोरेज की तो वहां 8GB की बड़ी मैमोरी के साथ आपको 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट मिलेगा और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: इस देशी कंपनी ने एक साथ लॉन्च किए 3 प्रीमियम स्मार्ट टीवी, जानें शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इसमें मेन कैमरा 64MP का है जबकि 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेकेंडरी, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो लेंस उपलब्ध है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी इसे 16MP के फ्रंट कैमरे से लैस किया है। रही बात कनेक्टिविटी की तो यह फोन डुअल 4जी सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड वाईफाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।