8000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा अपकमिंग Realme Neo 8! मिल सकती है 165Hz Samsung स्क्रीन

रियलमी अपने फैंस को बेहद जल्द नया तोहफा दे सकती है। खबर है कि कंपनी अपने नए ‘नियो’ फोन Realme Neo 8 पर काम शुरू कर चुकी है जिसे आने वाले दिनों में टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। यह मोबाइल दिसंबर 2024 में लॉन्च हुए Realme Neo 7 के सक्सेसर के तौर पर लाया जाएगा। यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन होगा जिसमें बड़ी स्क्रीन के साथ ही स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस अपकमिंग रियलमी फोन की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी नियो 8 को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि अभी तक सिर्फ OnePlus 15R ही इंडिया में बिकने वाला इकलौता स्मार्टफोन है जो इस चिपसेट पर काम करता है। स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार Realme Neo 8 5G फोन को Samsung की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है जिसे AMOLED पैनल पर बनाया जा सकता है। रियलमी नियो 8 में 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
Realme Neo 8 की बड़ी यूएसपी इस मोबाइल की बैटरी हो सकती है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। गौरतबल है कि अभी तो कोई भी रियलमी का फोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
लीक हुई डिटेल्स के अनुसार यह रियलमी फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा और इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स पर ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपकमिंग रियलमी नियो 8 को कंपनी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश कर सकती है। वहीं लीक के अनुसार यह मोबाइल LPDDR5x RAM + UFS 4.1 storage तकनीक पर काम करेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इसे 16GB तक की रैम पर लेकर आ सकती है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया, कंपनी की ओर से अभी रियलमी नियो 8 को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह मोबाइल सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट चाइना में भी उतारा जाएगा। इंडिया में Realme Neo8 लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। अगर इस फोन के पिछले वर्जन की बात करें तो Realme Neo 7 MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट पर काम करता है।