15 हजार से कम में सबसे मजबूत 5G फोन! 6000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ OPPO K13x हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/oppo-k13x-launch.jpg

ओपो ने आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए बड़ी बैटरी वाला मोबाइल OPPO K13x इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह 15,000 रुपये से कम का 5G फोन है जो 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। बेहद ही मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ इसमें तगड़ी 6,000mAh Battery दी गई है। ओपो के नए 5जी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।

OPPO K13x 5G प्राइस

ओपो के13एक्स इंडिया में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इस ओपो 5जी फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह मोबाइल का 6जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में और 8जीबी रैम वेरिएंट 14,999 रुपयें में लॉन्च किया गया है। ये वेरिएंट्स भी 128जीबी मेमोरी वाले हैं। ओपो के13एक्स 5जी फोन Midnight Violet और Sunset Peach कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO K13x 5G की मजबूती

ओपो के13एक्स 5जी फोन को 360° Damage-Proof Armour बॉडी पर बनाया गया है। यह फोन पर पड़ने वाले दबाव और एक्सीडेंटल ड्रॉप से सुरक्षित रखती है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन में हाई-स्ट्रेंथ AM04 aluminum alloy इनर फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसके चलते फोन के उंचाई से गिरने या किसी पत्थर व जमीन से तेजी से टकराने पर भी डैमेज बहुत कम ही होता है।

यह ओपो मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो इसे शॉक प्रूफ बनता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 1.4 मीटर तक की उंचाई से गिराकर टेस्ट किया जा चुका है। वहीं फोन ​स्क्रीन को Crystal Shield ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है जो 160% तक बेहतर इम्पेक्ट रजिस्टेंस प्रदान करता है।

OPPO K13x 5G फीचर्स

OPPO K13x 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

ओपो के13एक्स 5जी स्मार्टफोन को -इंच की .. ​स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो अल्ट्रा ब्राइट एलसीडी पैनल पर बनी है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

OPPO K13x 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A76 कोर शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 4,47,305 AnTuTu स्कोर अचीव किया है।

मेमोरी

ओपो के13एक्स को इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह ओपो मोबाइल LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के ​लिए OPPO K13x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OV50D सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो के13एक्स में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस नए 5जी ओपो मोबाइल को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे के करीब रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया।

OPPO K13x 5G Price
Rs. 15,900
Go To Store
See All Prices
See Full Specs