15000 रुपये से कम में खरीदें ये वाला 8GB RAM 5G Phone! कंपनी दे रही 3000 रुपये का ​तगड़ा डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/narzo-70-turbo-discount.jpg

8जीबी रैम वाला 5जी फोन 15 हजार रुपये से कम में खरीदना चाहते हैं तो इन दिनों realme Narzo 70 Turbo तगड़े डिस्काउंट पर बिक रहा है। ओएलइडी स्क्रीन, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 45वॉट फास्ट चार्जिंग और 5,000एमएएच बैटरी की ताकत वाले इस मोबाइल पर 3,000 रुपये की भारी छूट मिल रही है। फोन ऑफर का लाभ कैसे और कहां उठाया जा सकता है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

8जीबी रैम वाले 5जी फोन पर डिस्काउंट

लॉन्च प्राइस – ₹17,999
डिस्काउंट – 3,000 रुपये
सेलिंग प्राइस – ₹14,999

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। यही स्मार्टफोन मॉडल अब शॉपिंग साइट अमेजन पर 3 हजार रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। डिस्काउंट के साथ यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि ई-कॉमर्स साइट इस मोबाइल पर 1 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दे रही है जिसके बाद फोन सेलिंग प्राइस 14,998 रुपये पड़ रहा है।

गौरतलब है कि यह 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। इसके लिए किसी स्पेशल बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस छूट के साथ ही Narzo 70 Turbo ‘8जीबी रैम 5जी फोन अंडर 15,000’ के बेस्ट ऑप्शन में से एक बनता है। डील के तहत इस रियलमी स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने और ऑफर की डिटेल देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

realme Narzo 70 Turbo 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह OLED Esports स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 2000निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं।

परफॉर्मेंस

realme Narzo 70 Turbo एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी आक्टाकोर प्रोसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह प्रोसेसर गेमिंग के बेस्ट माना जाता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फोन 7,26,959 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी615 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन भारत में 8GB RAM के साथ ही 6GB RAM और 12GB RAM पर भी खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में 14जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 26GB RAM (12जीबी+14जीबी) तक की ताकत देती है। फोन के 6जीबी और 8जीबी रैम मॉडल में 128GB स्टोरेज मिलती और 12जीबी रैम वेरिएंट 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी

realme Narzo 70 Turbo 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OV50D मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Portrait लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 82.3° फिल्ड ऑफ व्यू और एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए यह रियलमी का 5जी फोन तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 9 घंटे 34 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त किया है। वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसे 20% से 100% चार्ज होने में 64 मिनट का समय लगा।

See Full Specs