लेटेस्ट 5जी फोन पर डिस्काउंट! 7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro बिक रहा 20 हजार से सस्ता

ओपो ने साल 2026 की शुरुआत में ही मिडबजट स्मार्टफोन OPPO A6 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आया था जिसकी कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है। अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी इस नए ओपो मोबाइल पर 2,000 रुपये का ऑफर लेकर आई है। डील के तहत ओपो ए6 प्रो 20 हजार से कम का 5जी फोन बन रहा है और इसके सभी वेरिएंट्स को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
| OPPO A6 Pro | लॉन्च प्राइस | ऑफर डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹21,999 | ₹2,000 | ₹19,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹23,999 | ₹2,000 | ₹21,999 |
ओपो ए6 प्रो 8जीबी रैम वाला मोबाइल है जिसके 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया था। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है। बैंक ऑफर के तहत इस फोन पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद 128जीबी वाले फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 256जीबी मेमोरी वाला मोबाइल 21,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट ओपो इंडिया, अमेजन और फ्लिपकार्ट इन तीनों पर यह डील मिल रही है। HDFC, SBI, BOB, IDFC First और Federal बैंक क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर अमेजन 2 हजार का डिस्काउंट देगी। वहीं फ्लिपकार्ट पर एसबीआई सहित Axis और Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड पर यह छूट दी जा रही है। ओपो इंडिया वेबसाइट पर ये सभी बैंक कार्ड डील में शामिल किए गए हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो ए6 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें Trinity Engine, Luminous Rendering Engine और AI GameBoost 2.0 जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो स्मूद और स्टेबल एक्सपीरियंस का दावा करते हैं। यह फोन Android आधारित ColorOS 15 पर लाया गया है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
OPPO A6 Pro 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट वाला है। डिस्प्ले में 1125 निट्स HBM ब्राइटनेस, 83% DCI-P3 कलर गैमट और 256ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। जिससे आउटडोर में यह शानदार अनुभव दे सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो OPPO A6 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड, AI कैमरा फीचर्स और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी है।
ओपो ए6 प्रो की बैटरी इस मोबाइल की बड़ी खूबी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 7000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए डिवाइस में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह 5जी ओपो मोबाइल रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि Oppo A6 Pro 5G फोन 5 साल तक ड्यूरेबल बैटरी परफॉरमेंस और 60 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन प्रदान कर सकता है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में Oppo A6 Pro 5G को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में 3900mm² SuperCool VC कूलिंग सिस्टम, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI LinkBoost 3.0, Outdoor Mode 2.0, GloveTouch, Theft Protection और स्प्रे वाटर रिमूवल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।