TECNO SPARK 50S 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

Join Us icon

TECNO SPARK 50S 5G स्मार्टफोन भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर फोन को टीज करते हुए इसे 5G सेगमेंट में पेश करने की जानकारी दी है। टीजर में कंपनी ने इसे “5G का धुरंधर” बताया है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। उम्मीद है इसे कंपनी मिड बजट रेंज में ग्राहकों के लिए लेकर आ रही है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TECNO SPARK 50S 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

TECNO SPARK 50S 5G में 6.78 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्क्रीन में HD+ रिजॉल्यूशन (720 × 1576 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 567 निट्स बताई गई है।

TECNO SPARK 50S 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 6nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है। जिसमें 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A76 कोर और 2.0GHz तक की स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर मिलते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मिलने की उम्मीद है।

TECNO SPARK 50S 5G फोन में 6GB और 8GB रैम के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें वर्चुअल रैम की मदद से कुल 18GB और 24GB तक रैम का दावा किया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB के विकल्प मिलने की उम्मीद है। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अपर्चर की जानकारी f/1.85 बताई गई है। कैमरे में ऑटोफोकस और LED फ्लैश मिलने की भी उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में TECNO SPARK 50S 5G में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB OTG जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर और IP64 Pro रेटिंग भी मिल सकती है। इसके अलावा, फोन के MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आने की जानकारी है।

बताते चलें कि TECNO SPARK 50S 5G भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा। फोन Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में आ सकता है। यह फोन TECNO SPARK 50 के बाद सीरीज में नया मॉडल होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here