
वीवो फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के पास एक बेहतरीन ऑफर आया है। कंपनी ने अपने स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले Vivo Y400 5G फोन पर डिस्काउंट जारी किया है। स्कीम में इस मोबाइल को सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है। यह सस्ता वीवो 5जी फोन कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y400 5G प्राइस
वीवो वाई400 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 31,999 रुपये है और स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 34,999 रुपये है। कंपनी इसे Dynamic Green और Pearl White कलर में लेकर आई थी।
Vivo Y400 5G ऑफर
इस वीवो 5जी फोन कर कपंनी 1500 रुपये का डिस्कांउट ऑफर लेकर आई है। यह छूट मोबाइल के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स पर मिलेगी। ऑफर के तहत 128GB मेमोरी वाला फोन जहां 30,499 रुपये में मिलेगा। वहीं 256GB मेमोरी वाला फोन 33,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo Y400 5G पर 1500 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है जिसका फायदा HDFC, SBI, Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वीवो वाई400 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स जानने या डिस्काउंट के साथ वीवो फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Vivo Y400 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई400 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) देती है।
Vivo Y400 5G फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200nits ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन को IP68 + IP69 रेटिंग रेटिंग प्राप्त है जो डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX852 ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए Vivo Y400 5G फोन में 6000mAh बैटरी लगाई गई है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि वाई400 वीवो का AI वाला फोन है जिसमें Circle to Search जैसे इनबिल्ट फीचर्स मिलते हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ समेट OTG जैसे फीचर्स भी मिलते है।














