iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे तगड़े डिस्काउंट और ऑफर, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/12/iQOO-9SE-5g.jpg

8GB रैम और Snapdragon 888 प्रोसेसर वाले स्मार्टफ़ोन पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। परफ़ॉर्मेंस के मामले में यह फ़ोन वनप्लस को भी मात देता है। हम बात कर रहे हैं iQOO 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन की जो हर मामले में वनप्लस को तगड़ी टक्कर देता है। iQOO के इस स्मार्टफोन के प्रमुख फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 888 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 14 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। आइकू के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर के साथ साथ इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

iQOO 9 SE 5G ऑफर

iQOO 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेट अमेजन पर 39,990 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर कंपनी 23 प्रतिशत यानी 9000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस तरह से फ़ोन की क़ीमत घटकर 30,990 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से आइकू के इस फ़ोन को 27,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यानी इस फ़ोन पर कुल 12000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

iQOO 9 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 2,400×1,080 पिक्सल है। इसके साथ ही रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह भी पढ़ें : Upcoming Smartphones December 2022 : दिसंबर में लॉन्च हो रहे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, जबरदस्त होंगे फीचर्स

आइकू के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का Sony IMX598 सेंसर है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड/ मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP मोनो सेंसर दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 16MP का है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban News: VLC मीडिया प्लेयर की तरह होगी BGMI की वापसी, जानें लेटेस्ट रिपोर्ट

iQOO 9 SE स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।