
हाल ही में vivo ने इस साल का अपना सबसे पावरफुल फोन vivo X500 को चीन में पेश किया था। इसी के साथ लेकर चर्चा होने लगी थी कि जल्द ही यह डिवाइस भारत में भी आ सकता है और अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दे दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि जल्द ही यह फोन भारत में दस्तक देने वाला है। vivo X500 दमदार कैमरा और मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस है।
अभी इस फोन की चर्चा हो ही रही थी कि भारत के प्रमुख टिप्स्टर संजू चौधरी ने इस फोन को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें वीवो एक्स500 के कलर की जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फोन भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में उपलब्ध होगा, जो एक नया कलर है। यह रंग फिलहाल चीन में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन में बदलाव नहीं है।
Exclusive 🚨
Here is your first look at VIVO X500 exclusive Red color• 6.59 1.5K 144Hz LTPS AMOLED
• MTK 9600M, Vivo V3+
• LPDDR5X Ultra RAM + UFS 4.1
• 7500mAh + 90W + 40W
• 50MP JN1 front
• 50MP LYTIA 828 CIPA 5.5+ 50MP UW JN1 + 64MP LYTIA 610 3x optical
• USB 3.2, NFC, IR blaster, IP68/IP69
• 8.15mm
• ₹1,19,999 (expected price, 12/256GB)Launching this month, what are your thoughts on this?
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) November 10, 2026
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो vivo X500 में आपको 6.59 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में 1.5K पिक्सल रेजल्यूशन वाला LTPS OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 7500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G सपोर्ट के साथ Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, USB Type-C केबल के साथ USB 3.2 का सपोर्ट मिलेगा, जो फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए जाना जाता है।
रही बात परफॉर्मेंस की, तो वीवो एक्स500 को MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। 2 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार यह चिपसेट काफी पावरफुल है। वहीं, इसमें 12GB तक की LPDDR5X Ultra RAM दी जा सकती है और स्टोरेज के लिए UFS 4.1 सपोर्ट वाली 256GB और 512GB तक की मेमोरी देखने को मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का दमदार सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इसके लिए Samsung JN1 कैमरे का उपयोग कर सकती है। वहीं, रियर कैमरा और भी दमदार है। इसमें बैक पैनल पर आपको ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार, फोन का मेन कैमरा 50MP का होगा और कंपनी इसके लिए Sony के LYTIA 828 सेंसर का उपयोग कर सकती है। वहीं, दूसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है और इसके लिए Samsung JN1 सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। रही बात तीसरे कैमरे की, तो इसमें आपको Sony का 64MP LYTIA 610 सेंसर देखने को मिल सकता है। यह टेलीफोटो कैमरा होगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर कहें, तो कैमरा काफी दमदार होने वाला है।
वहीं, सिक्योरिटी के मामले में भी यह कम नहीं होगा। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ उपलब्ध होगा, जिससे यह धूल से तो सुरक्षित होगा ही। इसके साथ ही, 1.5 मीटर पानी में यह आधे घंटे तक सुरक्षित रह सकता है।










