Honor 600 Lite 5G फोन होने वाला है लॉन्च, रैम और प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/honor-500-pro-price.jpg

ऑनर अपनी नई नंबर सीरीज को जल्द मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। पिछले साल नवंबर 2025 में 500 सीरीज चाइना में पेश हुई थी और अब ऑनर 600 सीरीज आने वाली है। बीते दिनों ही Honor 600 स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आई थी। वहीं अब इसी सीरीज का ‘लाइट’ मॉडल Honor 600 Lite गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस फोन की रैम, प्रोसेसर और ओएस का खुलासा हो गया है।

Honor 600 Lite 5G फोन को गीकबेंच पर HONOR LNA-NX1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे सबसे पहले एक्सपर्टपिक वेबसाइट ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग 9 फरवरी की है जहां कई अहम डिटेल्स उजागर हुई है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो ऑनर 600 लाइट को सिंगल-कोर में 994 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और मल्टी-कोर में 3023 बेंचमार्क स्कोर हासिल हुआ है।

ऑनर 600 लाइट को गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लिस्टिंग में इस अपकमिंग ऑनर फोन को सबसे नए और एडवांस Android 16 OS से लैस बताया गया है। इसे MagicOS 10 से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में LNAN कोडनेम लिखा गया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ बताई है और टॉप क्लॉक स्पीड 2.4गीगाहर्ट्ज़ की दी गई है। फिलहाल मोबाइल चिपसेट का नाम तो ऑफिशियल नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि Honor 600 Lite को नए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Honor 500 Pro

Honor 600 की बात करें तो पिछले सप्ताह चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन इस फोन की डिटेल्स शेयर करते हुए कहा था कि इसे पावरफुल 9000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि ऑनर 500 5जी फोन में 8000एमएएच बैटरी लगी है। यानी अपकमिंग ऑनर 600 की बैटरी कैपेसिटी इससे 1000एमएएच बड़ी होगी। वहीं साथ ही लीक में ऑनर 600 को 6.57-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है।

अगर ऑनर 500 की ही बात करें तो यह स्मार्टफोन 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। चाइना में इसे 12GB और 16GB RAM पर लाया गया था जिसका रेट तकरीबन 33 हजार रुपये से लेकर 41 हजार रुपये तक जाता है। तगड़ी 8000mAh battery के साथ इसमें 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

Honor 500 स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.55-इंच फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर लगा है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा + 3D depth सेंसर मौजूद है।