
आइकू ने पांच महीने पहले भारतीय बाजार में अपनी ‘ज़ेड9’ सीरीज पेश की थी। इस सीरीज के तहत iQOO Z9s Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत के साथ ही फास्ट 80वॉट चार्जिंग और 5,500mAh Battery सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस मिड बजट पावरफुल फोन की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती कर दी है तथा आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन को आज से ही सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।
iQOO Z9s Pro प्राइस
| iQOO Z9s Pro 5G | लॉन्च प्राइस | प्राइस कट | नया प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹24,999 | ₹2,000 | ₹22,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹26,999 | ₹2,000 | ₹24,499 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹28,999 | ₹2,000 | ₹26,999 |
आइकू ज़ेड9एस प्रो स्मार्टफोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था तथा कंपनी ने तीनों पर ही 2,000 रुपये का प्राइस कट कर दिया है। इस कटौती के बाद फोन के 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये से घटकर 22,999 रुपये हो गया है।
इसी तरह आइकू ज़ेड9एस प्रो के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से गिरकर 24,999 रुपये हो गई है तथा सबसे बड़े 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 28,999 रुपये से घटकर 26,999 रुपये हो गया है। इस आइकू 5जी फोन को आज से ही नए रेट पर खरीदा जा सकता है जो Flamboyant Orange (संतरी) और Luxe Marble (सफेद) कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स
- 6.77″ 3D Curved AMOLED Screen
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 5,500mAh Battery
- 80W FlashCharge
स्क्रीन
आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली 3डी कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।
परफॉर्मेंस
यह आइकू मोबाइल 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 8,03,223 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू मिलता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड आधारित FunTouch OS 14 पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z9s Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी इसपर 4 साल की बैटरी हेल्थ का दावा करती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसके साथ 7.5W Reverse चार्जिंग भी मिलती है।

iQOO Z9s Pro खरीदना चाहिए या नहीं
आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन में 12GB RAM, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक और 5,500mAh Battery से लैस है। तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन में 3D Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है जो इसे बजट में बेस्ट स्मार्टफोंस में से एक बनाती है। 20 हजार से 25 हजार रुपये के बजट में आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन को कंसीडर किया जा सकता है।
वहीं अगर 25 हजार से कम में मार्केट में मौजूद अन्य मोबाइल फोंस (Phone Under 25000) की बात करें तो पिछले सप्ताह लॉन्च हुए POCO X7 के साथ ही Redmi Note 14 Pro, Motorola Edge 50 Neo और OnePlus Nord CE4 को भी आइकू ज़ेड9एस के सामने कंपैयर किया जा सकता है। बताते चलें कि आज Vivo T3 Pro पर भी प्राइस कट हुआ है जिसके बाद यह भी इस बजट में iQOO Z9s Pro सामने रखा जा सकता है।















