8GB RAM वाले 10 पावरफुल Smartphone जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम

आज हमनें 8GB RAM Mobile Phone under 20000 in India की लिस्ट बनाई है जिनका प्राइस 20,000 रुपये से कम है। इस सूची में आपको Xiaomi, Realme, Samsung, OPPO, Vivo और iQOO जैसे ब्रांड्स के Smartphones मिल जाएंगे।

Join Us icon

Smartphones दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं। यूजर्स की जरूरत और मार्केट की डिमांड को देखते हुए टेक कंपनियां भी अपने Mobile Phones को नई और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस कर रही है तथा फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स दमदार कर रही है। स्मार्टफोन को पावर प्रदान करने वाले फीचर्स में से ही एक है मोबाइल फोन की रैम। फोन की बड़ी RAM उसमें प्रोसेसिंग व गेमिंग सहित कई अन्य फीचर्स को भी फास्ट और स्मूथ बना देती है। तगड़ा Processor Chipset और हैवी RAM किसी भी स्मार्टफोन की ताकत को कई गुणा बढ़ा सकता है। अगर आप भी किसी पावरफुल प्रोसेसिंग वाले स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जो 20 हजार रुपये तक के बजट में मिल जाए, तो आज हमनें 8GB RAM Mobile Phone under 20000 in India की लिस्ट बनाई है। इस सूची में मौजूद सभी स्मार्टफोन 8जीबी रैम मैमोरी से लैस हैं जिनका प्राइस 20,000 रुपये से कम है। इसमें आपको Xiaomi, Realme, Samsung, OPPO, Vivo और iQOO जैसे ब्रांड्स के Smartphones मिल जाएंगे।

8GB RAM SmartPhone under Rs 20000

1. POCO X4 Pro 5G
2. Realme 9
3. OPPO K10
4. iQOO Z6 5G
5. Samsung Galaxy M33 5G
6. OPPO A53s
7. Vivo T1 44W
8. Xiaomi Redmi Note 11T 5G
9. Samsung Galaxy A23
10.Realme 8s

आगे इस स्मार्टफोंस का प्राइस और उनकी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है :

POCO X4 Pro 5G

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

पोको एक्स4 प्रो स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट इस वक्त भारतीय बाजार में 18,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC के साथ 6.67-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 64MP+8MP+2MP रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh बैटरी दी गई है।

Realme 9

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

रियलमी 9 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट इंडियन मार्केट में 18,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो इसमें 6.4-इंच 90Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 108MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 33W डार्ट चार्ज 5000mAh बैटरी दी गई है।

OPPO K10 5G

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

ओपो के10 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 17,499 रुपये में बिक रहा है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6.56-इंच HD+ 90Hz डिसप्ले, 48MP + 2MP डुअल रियर और 8MP सेल्फ़ी कैमरा तथा 33W 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

iQOO Z6 5G

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

आईकू ज़ेड6 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट भारतीय बाजार में 17,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर, 120Hz 6.58 इंच डिसप्ले, 50MP + 2MP + 2MP रियर तथा 16MP कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M33 5G

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

सैमसंग गैलेक्सी एम33 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Samsung Exynos 1280 प्रोसेसर, 120Hz 6.6-इंच डिस्प्ले, 50MP + 5MP + 2MP + 2MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ 6,000mAh Battery मौजूद है।

OPPO A53s 5G

OPPO A16 cph2269 8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindigeekbench listing 4GB RAM MediaTek Helio G35 SoC

ओपो ए53एस स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट इस वक्त इंडियन मार्केट में 17,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 700 SoC, 6.52-इंच डिस्प्ले, 13MP + 2MP + 2MP रियर और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ 10W 5000mAh बैटरी दी गई है।

Vivo T1 44W

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

यह वीवो मोबाइल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसका दाम 17,999 रुपये है। Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 6.44 Full HD+ AMOLED Display, 50MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा तथा 5,000mAh Battery मौजूद है।

Redmi Note 11T 5G

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

रेडमी नोट 11टी 5जी फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 17,999 रुपये में पर्चेज किया जा सकता है। यह शाओमी फोन MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ 90Hz 6.6 inch FHD+ display, 50MP + 8MP रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 33W 5,000mAh battery जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A23

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

सैमसंग गैलेक्सी ए23 स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 19,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 6.6 इनफिनिटी वी 90हर्ट्ज़ डिसप्ले, 50एमपी क्वॉड रियर कैमरा, 8एमपी सेल्फी कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलती है।

realme 8s 5G

8GB RAM SmartPhone under 20000 in India Hindi

रियलमी 8एस 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट बाजार में 18,899 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 Processor के साथ 6.5 inch Full HD+ Display, 64MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा, 16MP कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here