पुराना Redmi फोन चला रहे हो तो बदल लो! कंपनी अब नहीं देगी इन मोबाइल्स पर नई अपडेट, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Redmi-note-11-Pro.jpg

सस्ता और बढिया मोबाइल खरीदने की बात आती है तो भारतीय यूजर Xiaomi Redmi फोन को एक बार जरूर चेक करते हैं। लगातार कई साल तक इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनी शाओमी कंपनी अब अपने कुछ पुराने रेडमी फोंस को EoL यानी एंड ऑफ लाइफ लिस्ट में डाल रही है। यानी इन मोबाइल्स को अब कोई भी नई सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगी। इनके नाम आप नीचे देख सकते हैं।

इन रेडमी फोंस पर नहीं मिलेगी नई अपडेट

शाओमी की ईओएल लिस्ट में कुल 9 स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं जिनमें रेडमी फोन के साथ ही पोको मोबाइल भी शामिल हैं। इन सभी स्मार्टफोंस पर अब नई MIUI update जारी नहीं की जाएगी। वहीं साथ ही उपरोक्त मोबाइल फोन अब नए Android security patch भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

क्या बंद हो रहे हैं पुराने रेडमी फोन?

अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पुराने Redmi Phone बंद हो जाएंगे, तो ऐसा नहीं है। कंपनी अपने ओल्ड स्मार्टफोंस को उस कैटेगरी में शामिल कर रही है जिसमें मोबाइल्स को नई अपडेट नहीं दी जाती है। ऊपर लिस्ट में शामिल सभी रेडमी और पोको फोन के हार्डवेयर को इतका काबिल नहीं माना जा रहा है कि वो नए और एडवांस एंड्रॉयड या यूजर इंटरफेस को सपोर्ट कर पाएं।

​ये मोबाइल काम करने में पूरी तरह से ​फिट ही रहेंगे तथा इनकी प्रोसेसिंग पावर, कैमरा व बैटरी भी सही काम करेगी। बस अगर आप इन्हें और भी लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। अभी तो नहीं लेकिन आने वाले वक्त में आपको फोन बदलना पड़ सकता है। बेहतर है कि धीरे-धीरे ही सही नए ऑप्शन्स को तलाश कर लिया जाए।

आफ्टर सेल सर्विस

अगर आप लिस्ट में शामिल कोई भी फोन चलाते हैं तो इनके रिपेयर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। Xiaomi Service centre पर ये मोबाइल पूरी तरह से वैध होंगे तथा कोई भी कर्मचारी इन्हें रिपेयर करने से मना नहीं करेगा। हालांकि वारंटी खत्म हो जाने के चलते यूजर्स को पार्ट्स इत्यादि का भुगतान करना पड़ेगा।

वैसे इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि शायद आने वाले महीनों में इन स्मार्टफोंस के स्पेयर पार्ट्स का स्टॉक खत्म होने लग जाए। बताते चलें कि उपरोक्त मोबाइल्स से पहले Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Lite, Redmi 9 Prime और Redmi 9A भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।