
Xiaomi 13 Pro इस साल फरवरी में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन, अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, इस हैंडसेट को शाओमी फैन फेस्टिवल सेल के दौरान काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन की खासियत की बात करें इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन2 एसओसी, 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एंडरॉयड 13 ओएस है। आइए आगे आपको इस हैंडस पर दिए जा रहे लिमिटेड टाइन डिस्काउंट ऑफर और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
Xiaomi 13 Pro पर ऑफर और डिस्काउंट प्राइस
- Xiaomi 13 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल को Rs 79,999 में पेश किया गया था।
- लेकिन, अमेजन इंडिया पर इस फोन को फ्लैट 8,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- हैंडसेट को ICICI Bank Credit Card से खरीदने पर फोन की कीमत इफेक्टिवली Rs 69,999 पर पहुंच जाएगी।
नोट: यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है।
5 प्वाइंट में जानें Xiaomi 13 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
- इस फोन में 3200 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.73 इंच की क्वॉडएचडी+ डिस्प्ले है। यह स्क्रीन ई6 एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
- प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 740 जीपीयू सपोर्ट करता है।
- इस सेटअप में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर्स मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- शाओमी 13 प्रो एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर काम करता है। शाओमी फोन LPPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage तकनीक से लैस है।
- शाओमी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में 4,820एमएएच बैटरी दी है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए शाओमी 13 प्रो को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।











