
OnePlus ने अपनी नॉर्ड सीरीज के अंदर नए फोन OnePlus Nord 3 5G फोन को पेश कर दिया है। इस डिवाइस के 8GB+128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये हैं। वहीं, यह फोन MediaTek Dimensity 9000 SoC और 80W SUPERVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। लेकिन, इंडियन मार्केट में कुछ फोन्स पहले से मौजूद हैं जो इस फोन को टक्कर देने का दम रखते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको नॉर्ड 3 5जी की कीमत के आस-पास मौजूद 5 फोन्स की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।
OnePlus Nord 3 5G के की जगह खरीद सकते हैं ये फोन्स
- Samsung Galaxy F54 5G
- iQOO Neo 7
- Realme 11 Pro Plus
- Motorola Edge 40
- POCO F5
Samsung Galaxy F54 5G

- डिसप्ले : 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की सुपर एमोलेड+ डिसप्ले।
- प्रोसेसर : एक्सीनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर।
- ओएस : एंडरॉयड 13 आधारित वनयूआई 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- बैक कैमरा : 108एमपी+8एमपी अल्ट्रा वाइड+2एमपी मैक्रो लेंस और 32 एमपी फ्रंट कैमरा।
- बैटरी : 25वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000एमएएच बैटरी।
- प्राइस: 29,999 रुपये। (Flipkart)
iQOO Neo 7

- डिसप्ले : 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले।
- प्रोसेसर : मीडियाटेक डाइमेनसिटी 8200 आक्टाकोर एसओसी।
- ओएस : एंडरॉयड 13 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम।
- बैक कैमरा : 64एमपी+2एमपी बोका लेंस, 2एमपी मैक्रो लेंस और 16एमपी सेल्फी कैमरा।
- बैटरी : 120वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच बैटरी।
- प्राइस: शुरुआती कीमत 29,999 रुपये। (अमेजन)
Realme 11 Pro Plus

- डिसप्ले : 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले।
- प्रोसेसर : मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर एसओसी।
- ओएस : एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- बैक कैमरा : 200एमपी सैमसंग एचपी3 सुपर जूम+8एमपी अल्ट्रा वाइड+2एमपी मैक्रो लेंस और 32एमपी सेल्फी कैमरा।
- बैटरी : 5,000एमएएच की बैटरी।
- प्राइस: शुरुआती कीमत 27,999 रुपये। (अमेजन)
Motorola Edge 40

- डिसप्ले : 6.55 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड डिसप्ले।
- प्रोसेसर : मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 एसओसी।
- ओएस : एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- बैक कैमरा : 50एमपी+13एमपी अल्ट्रा वाइड और 32एमपी सेल्फी कैमरा।
- बैटरी : 15 वॉट के साथ 4,400एमएएच की बैटरी।
- प्राइस: शुरुआती कीमत 29,999 रुपये। (फ्लिपकार्ट)
POCO F5

- डिसप्ले : 6.67 इंच पंच-होल स्क्रीन।
- प्रोसेसर : क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर।
- ओएस : एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- बैक कैमरा : 64एमपी+8एमपी अल्ट्रा वाइड+2एमपी मैक्रे सेंसर और 16एमपी सेल्फी कैमरा।
- बैटरी : 67 वॉट के साथ 5,000एमएएच की बैटरी।
- प्राइस: शुरुआती कीमत 29,999 रुपये। (फ्लिपकार्ट)





















