
शाओमी के सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स के दूसरे वर्जन मी मिक्स 2 को लेकर लीक आते रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां शाओमी के इस फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था वहीं अब मी मिक्स 2 को 3सी सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। इस सर्टिफिकेशन के बाद माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जा सकता है। वहीं एक दूसरे लीक के अनुसार शाओमी अपने इस फोन को 12 सितंबर को लॉन्च कर सकती है।
गिज़बोट वेबसाइट के अनुसार शाओमी मी मिक्स 2 को 3सी सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिसके बाद इस फोन के लॉन्च होने के आसार प्रबल होते नज़र आ रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अब तक फोन के लॉन्च हो लेकर कोई संदेश नहीं दिया है लेकिन लीक की मानें तो यह फोन 12 सितंबर को चीनी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार मी मिक्स 2 एंडरॉयड नुगट लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 पर आधारित होगा तथा 6जीबी रैम के साथ यह आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। जानकारी के अनुसार शाओमी इसे भी सेरेमिक बॉडी पर पेश करेगी जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत का होगा। इस फोन को मशहूर डिजाईनर फिलिपे स्टार्क डिजाईन करेंगे। शाओमी मी मिक्स 2 में 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है।
जियोफोन की हैवी डिमांड के चलते सर्वर हुआ डाउन, जियो की वेबसाइट बंद
लीक के अनुसार मी मिक्स 2 कंडक्शन आॅडियो तकनीक से लैस होगा। आईपी68 रेटिंग होने के साथ ही इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। वहीं माना जा रहा है कि शाओमी अपने इस फोन को एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है।





















