OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें इस फ्लैगशिप फोन का पावर

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus 12 में कर्व्ड QHD एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • यह मोबाइल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।
  • इसमें 100वाट फास्ट सहित 50वाट वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।

आने वाले कुछ दिनों में वनप्लस अपने पहले फोल्डेबल स्माटफोन OnePlus Open को लॉन्च करने वाला है। इसके बाद नंबर सीरीज का OnePlus 12 मोबाइल पेश करने की तैयारी है। हालांकि कंपनी की ओर से ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन डिवाइस को लेकर कई लीक लगातार सामने आ रहे हैं। फिलहाल जो डिटेल मिली है उसमें वनप्लस 12 के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन बताए गए हैं। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

वनप्लस 12 डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन (लीक)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर आगामी वनप्लस 12 के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया है।

  • सामने आए पोस्ट के अनुसार वनप्लस 12 में 6.82 इंच का कर्व्ड QHD एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 3168×1440 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • बता दें कि वनप्लस 12 में एलटीपीओ पैनल मिल सकता है। जिसमें 2160हर्ट्ज पीडब्लूएम डिमिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी फिलहाल स्क्रीन की हाई ब्राइटनेस के लेवल सेट करने पर काम कर रही है।
  • आप पोस्ट में देख सकते हैं कि OnePlus 12 स्मार्टफोन को 24GB रैम+1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल में आने की बात कही गई है।
  • इसके अलावा कलर ऑप्शन की बात करें तो मोबाइल ब्लैक, ग्रीन और वाइट जैसे तीन कलर में पेश होने का जिक्र किया गया है।

OnePlus 12 Display Specifications Leaked

वनप्लस 12 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

  • डिस्प्ले: OnePlus 12 मोबाइल में में 6.7 इंच का QHD कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3168×1440 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: ब्रांड इस फोन में सबसे पावरफुल आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगा सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए यह तीन मॉडल में आ सकता है, जिसमें 24 जीबी तक रैम+1टीबी तक इंटरनल मिल सकता है।
  • कैमरा: वनप्लस 12 में हैसलब्लैड ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में वनप्लस 12 में 5000mAh बैटरी और 100वाट फास्ट सहित 50वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • ओएस: यह नया फ्लैगशिप लेटेस्ट एंड्राइड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 पर पेश होने की उम्मीद है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here