
वनप्लस अपनी नंबर सीरीज का विस्तार करते हुए आने वाले कुछ दिनों में OnePlus 12 चीन में पेश करने वाला है। बताया जा रहा है कि घरेलू मार्केट में लॉन्च के बाद इसे भारत सहित ग्लोबल एंट्री मिल सकती है। हालांकि अभी मोबाइल का ऐलान थोड़ा दूर है, लेकिन इससे पहले स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल मिली है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल देते हैं।
OnePlus 12 गीकबेंच लिस्टिंग
वनप्लस का नया डिवाइस CPH2581 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच प्लेटफार्म पर सामने आया है। जिसे वनप्लस 12 का ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है।
- आप लिस्टिंग की इमेज में देख सकते हैं कि स्मार्टफोन ने सिंगल कोर में 2169 और मल्टी कोर में 6501 अंक हासिल किए हैं।
- अगर अन्य डिटेल पर गौर करें तो सीपीयू और जीपीयू डिटेल देख कर लग रहा है कि यह हाल ही में पेश किए गए सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।
- स्टोरेज के मामले में लिस्टिंग में डिवाइस 16GB तक रैम के साथ लिस्ट किया गया है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो नया OnePlus 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड बताया गया है।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus 12 मोबाइल में 6.82-इंच OLED BOE X1 पैनल होने की उम्मीद है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
- प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें तगड़ा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता जा सकता है। यह डिटेल ग्लोबल गीकबेंच पर भी सामने आ चुकी है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस 16GB तक रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज प्रदान कर सकता है।
- कैमरा: रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX966 लेंस OIS के साथ + 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
- ओएस: यह नया फ्लैगशिप डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।









