
आज हर किसी की जरूरत अलग है। हर कोई मोबाइल पर ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं चहता। वहीं कई लोग हैं जो टच स्क्रीन फोन का उपयोग करने में असहज महसूस करते हैं खास कर बुजुर्ग लोग। वे टच स्क्रीन फोन के बजाय छोटा कीपैड वाला फोन रखना चाहते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि स्मार्टफोन के बढ़ते चलन के बावजूद आज बाजार में सस्ते और अच्छे कीपैड वाले फोन उपलब्ध हैं। 1,500 रुपये से कम के बजट में 7 बेहतरीन कीपैड वाले फोन की जानकारी दी है।
1. नोकिया 105

नोकिया का यह फोन मजबूत पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का बना है और इस फोन में 1.8-इंच की कलर डिसप्ले दी गई है। फोन में 8एमबी की स्टोरेज है तथा मनोरंजन के लिए इसमें एफएम रेडियो दिया गया है। हैडफोन जैक के साथ ही इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 800एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह फोन ब्लू, वाईट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। नोकिया का भरोसा और बेहतरीन बिल्ट वाला यह फोन लंबे समय तक आपका साथ निभाएगा।
जानें गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की 10 बड़ी विशेषताएं
2. लावा एन1 कैपटन

फीचर फोन की श्रेणी में लावा के इस फोन की मांग भी बहुत ज्यादा है। कैप्टन एन1 एक स्लिम डिजाइन वाला फोन है। इसमें 1.8—इंच स्क्रीन है और आपको 3.5 एमएम ऑडियो जैक और वायरलैस एफएम मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें वीजीए रियर कैमरा दिया गया है जिससे तस्वीरों के अलावा वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। लावा कैप्टन एन1 में ब्लूटूथ और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर भी दिए गए हैं। इसे खास कर भारतीय लोगों को ध्यान रखकर बनाया गया है ऐसे में फोन को आप हिंदी, तमिल और तेलुगू सहित तीन भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन भी आज 1,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
3. इंटेक्स ईको बीट्स

इंटेक्स का यह फोन भी आप देख सकते हैं। कम रेंज का यह फोन काफी अच्छे फीचर्स से लैस है और देखने में भी स्टाइलिश है। इंटेक्स इको बीट्स में 1.8-इंच का कलर डिसप्ले है। फोटोग्राफी के लिए वीजीए कैमरा और म्यूजिक के लिए एफएम रेडियो के अलावा म्यूजिक प्लेयर भी है। फोन की इंटरनल मैमोरी तो कम है लेकिन आप 32जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसमें जीपीआरएस सपोर्ट है और पावर बैकअप के लिए 800एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने 300 घंटे स्टैंडबाई का दावा किया है। यह फोन 800 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
4. आईटेल आईटी2130

आपको यह जानकर शायद हैरानी भी हो कि आज फीचर फोन सेग्मेंट में आईटेल भारत की नंबर एक मोबाईल निर्माता कंपनी बन गई है। कंपनी के पास कई फीचर फोन हैं लेकिन सस्ते बजट में आईटेल आईटी2130 को बेहद ही शानदार कहा जा सकता है। फोन में 1.8—इंच की स्क्रीन है और आपको फोटोग्राफी के लिए कैमरा भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 1,000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए वीजीए कैमरा और वायरलेस एफएम रेडियो मिलेगा। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 900 रुपये तक है।
5. माइक्रोमैक्स एक्स1आई

प्रमुख भारतीय मोबाईल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के पास भी एक शानदार फीचर फोन उपलब्ध हैं। यदि थोड़ी बड़ी स्कीन वाला फीचर फोन लेना चाहते हैं तो माइक्रोमैक्स एक्स1आई 2017 को देख सकते हैं। इस फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसमें 32एमबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 32जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए वीजीए कैमरा मिलेगा जबकि पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 1,300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। भारतीय बाजार में यह फोन 1,200 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 4जी सपोर्ट
6. कार्बन के33 अल्ट्रा
कार्बन के पास भी एक अच्छा फोन है। आप के33 अल्ट्रा देख सकते हैं। इस फोन में आपको 2.4—इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ ही म्यूजिक प्लेयर और एफएम रेडियो भी मिलेगा। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत लगभग 1,100 रुपये है।
7. जियोफोन

फीचर फोन में आप इसे भूल नहीं सकते। रिलायंस का जियो फीचर फोन कई वास्तव में बेस्ट है। वहीं कंपनी ने इसे तीन साल बाद पूरे पैसे वापस करने का भरोसा दिया है। हालांकि कंडिशन है कि आपको हर साल कम से कम 1,500 रुपये का रिचार्ज कराना जरूरी है। बावजूद इसके फीचर के मामले में यह सबसे शानदार है और यदि आप 1,500 रुपये चुकाते हैं तो भी पैसा ज्यादा नहीं कहा जाएगा। इसमें 2.4—इंंच की स्क्रीन है। इसके साथ वाईफाई, म्यूजिक प्लेयर, एफएम रेडियो, कैमरा, जियो सिनेमा, जियो चैट सहित कई अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।











