
गूगल पहले नेक्सस नाम से अपने फोन लॉन्च करता था लेकिन पिछले साल कंपनी ने पिक्सल फोन लॉन्च कर सबको चौंका दिया था। वहीं कल अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने पिक्सल के अपग्रेड संस्करण पिक्सल 2 सीरीज को पेश किया है। कंपनी ने एक साथ दो मॉडल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को उतारा है। हालांकि डिजाईन और डिसप्ले के मामले में पिक्सल 2 पिछले साल लॉन्च फोन के समान ही है। परंतु पिक्सल 2 एक्सएल कई मामलों में नया है और आगे हमनें इस फोन के 10 दस विशेषताओं का जिक्र किया है।
1. नया डिजाईन: गूगल ने पिक्सल 2 एक्सएल को नए डिजाईनिंग ट्रेंड के आधार पर पेश किया है। कंपनी ने इसे फुल बॉडी डिसप्ले में पेश किया है जहां आप बैजल लेस स्क्रीन का उपयोग कर पाएंगे।
![]()
2. डिसप्ले: पिक्सल 2 एक्सल को नए 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया गया है और फोन में आपको 6—इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसमें पीओएलईडी डिसप्ले का उपयोग किया गया है जो आपको स्पष्ट और चमकदार व्यू देने में सक्षम है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2880×1440 पिक्सल्स एक्यूएचडी प्लस है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। इस डिसप्ले को एलजी ने तैयार किया है।
रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते
3. स्क्विज़ तकनीक: सबसे पहले एचटीसी ने यू 11 में स्क्विज तकनीक को पेश किया था और इस फोन का निर्माण एचटीसी द्वारा किया गया है। ऐसे में गूगल ने पिक्सल 2 एक्सएल को इस तकनीक से लैस किया है। आप फोन के दबा कर गूगल असिस्टेंट और सेल्फी सहित कई फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।
4. बेहतरीन प्रोसेसर: गूगल पिक्सल 2 एक्सएल क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में आपको 2.35गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फिलहाल ज्यादातर फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट पर उपलब्ध हैं।
5. कैमरा: पिक्सल 2 का रियर कैमरा 12.2-मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। डुअल कैमरे के चलन में यह भले ही कम लगे लेकिन बेहद ही ताकतवर है। पिछले साल लॉन्च गूगल पिक्सल का कैमरा बेहद खास था। पिक्सल सीरीज के फोन पिछले साल डॉक्सएक्स पर 94 का स्कोर पाने में सक्षम थे जबकि इस बार पिक्सल 2 एक्सएल 99 के स्कोर तक गया जो कि आईफोन 8 और नोट 8 से कहीं आगे कहा जा रहा है। गौरतबल है कि डॉक्सएक्स एक कंसलिंग कंपनी है जो कैमरा फीचर को बेहतर करने में मदद करती है।
भारत में लॉन्च होने से पहले देखें शाओमी मी मिक्स 2 की एक झलक
पिक्सल 2 एक्सएल में दोनों कैमरे के साथ आपको आप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेंगे। वहीं यह फोन पोर्टेट मोड और लो लाइट फोटोग्राफी करने में सक्षम है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें मोशन फोटो सपोर्ट है। रियर कैमरे के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला सेंसर दिया गया है जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ आपको एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर मिलेगा।
6. नया एंडरॉयड: गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की खासियत सिर्फ यही नहीं है कि फोन सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर कार्य करता है बल्कि कंपनी ने अलगे तीन साल तक इसे अपडेट देने का भरोसा दिया है। अर्थात आप एंडरॉयड आर तक का उपयोग कर सकते हैं।

7. गूगल लेंस सपोर्ट: गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल पहले फोन हैं जो गूगल लेंस सपोर्ट करते हैं। हाल में आपने सैमसंग वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी का नाम सुना होगा जो कैमरे के साथ कार्य करता है। आप किसी भी टेक्स या चीज पर कैमरा प्वाइंट करेंगे आपको उसके बारे में जानकारी देगा। गूगल लेंस भी यही है आपके लिए इंटेलिजेंस असिस्टेंट का काम करेगा।
8. आॅग्यूमेंटेड रियालिटी: नए फोन के साथ गूगल ने एआर कोर का प्रदर्शन किया है जहां आप बेस्ट आॅग्यूमेंटेड रियालिटी का मजा ले सकते हैं। रियर वर्ल्ड इमेज को आप वर्चुअल वर्ल्ड के साथ उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा नाउ प्ले भी शानदार फीचर है बैकग्राउंड में हमेशा गाना प्ले होता रहेगा। इसके अलाव गाने का ट्रैक और आर्टिस्ट सहित जानकारी आपके स्क्रीन पर देगा लेकिन यह सूचना गूगल को नहीं जाएगी।
9. पानी वू धूल अवरोधक: गूगल पिक्सल 2 एक्सएल आईपी67 सर्टिफाइड है जो फोन को पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाते हैं। हालांकि आईपी68 होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।
10. गूगल असिस्टेंट: आपने अब तक एंडरॉयड फोन में गूगल असिस्टेंट का उपयोग किया होगा लेकिन इस फोन में आपको सबसे बेस्ट अहसास होगा। कंपनी ने इसमें मशीन लर्निंग असिस्टेंट को पेश किया है जो आपकी आवाज को आसानी से समझने में सझम है। इस फोन का खबर बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।











