
इंडियन स्मार्टफोन बाजार में शाओमी ने तहलका मचा रखा है। शाओमी रेडमी नोट 4 कंपनी के सुपरहिट डिवाईसेज़ में शुमार है, जो सेल के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। सिर्फ रेडमी नोट 4 की ब्रिकी शाओमी प्रोडक्ट्स की कुल सेल में अहम हिस्सा निभाती है। रेडमी नोट 4 के जरिये सफलता के नए आयाम रचने वाली शाओमी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा दिया है। कंपनी की ओर से रेडमी नोट 4 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है और अब इस फोन को नई कीमतों पर खरीदा जा सकेगा।
14 नवंबर को बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह दमदार फोन
शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन में अपने आॅफिशियर ट्वीटर अकाउंट से घोषणा की है कि कंपनी ने रेडमी नोट 4 के दो वेरिएंट्स की कीमतों में परमानेंट कटौती कर दी है और अब इस फोन को शाओमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से 1,000 रुपये कम में खरीदा जा सकेगा।
Exciting news Mi Fans:
We are announcing a permanent price drop of ₹ 1,000 on India's #1 selling smartphone: #RedmiNote4. 4GB + 64GB variant now at ₹ 11,999!
Head to https://t.co/lzFXOcGyGQ and @Flipkart now! RT if you are excited. pic.twitter.com/Y4qZ2Z5kri
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) November 13, 2017
इस कटौती के बाद रेडमी नोट 4 के 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से घटकर 9,999 रुपये हो गई है और 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का मूल्य 12,999 रुपये से घटकर 11,999 रुपये हो गया है।
15 नवंबर को लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी और 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन ए7 पावर
आपको बता दें कि रेडमी नोट 4 ने सिर्फ 6 महीने में भारत में 50 लाख से ज्यादा मोबाईल फोन बेचे हैं और यह आंकड़ा 23 जनवरी से लेकर 23 जुलाई तक है। रेडमी नोट 4 न सिर्फ देश में सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बना है बल्कि यह स्मार्टफोन अकेले ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के 7.2 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा जमाए हुए हैं।




















