15 नवंबर को लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी और 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन ए7 पावर

Join Us icon

पिछले माह जियोनी ने अपना पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एम7 पावर थाईलैंड में लॉन्च किया था। कुछ दिनों पहले जियोनी इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर जानकारी दी थी कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने बता दिया है कि आने वाली 15 तारीख को जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

14 नवंबर को बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह दमदार फोन

जियोनी ने एम7 पावर स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए है। मीडिया इन्वाईट के अनुसार 15 नवंबर को राजधानी में कंपनी एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से ​एम7 पावर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि इस फोन की कीमत क्या होगी तथा किस तारीख से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा इसके लिए 15 नवंबर का इं​तजार करना होगा।

gionee-m7-power-1

जियोनी एम7 पावर की बात करें तो यह फोन मेटल बॉडी डिजाईन के साथ 18:9 बॉडी रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है।

सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018), स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 ​चिपसेट पर रन करेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 505 जीपीयू भी देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा वहीं इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सन का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इस फोन में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इस फोन को तकरीबन 21,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा।