OnePlus 13 का डिजाइन आया सामने, देखें क्या नया ला सकती है कंपनी

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus 13 में स्क्वायर कैमरा देखा गया है।
  • इसमें 6.8-इंच LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है।
  • यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस होने की उम्मीद है।

वनप्लस इन दिनों अपनी नंबर सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसमें कंपनी नया मोबाइल OnePlus 13 लेकर आ सकती है। फिलहाल इसका एक मॉक रेंडर सामने आया है जिससे लग रहा है कि ब्रांड नए फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। जहां अभी वनप्लस 12 में सर्कुलर कैमरा माड्यूल है 13 में स्क्वायर कैमरा देखा गया है। आइए, आगे आपको लीक हुई इमेज के बारे में डिटेल बताते हैं।

OnePlus 13 मॉक रेंडर (लीक)

  • वनप्लस ब्रांड के नए फोन को लेकर माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर इमेज सामने आया है जिसे OnePlus 13 माना जा रहा है।
  • आप इमेज में देख सकते है कि नए रेंडर में पूर्व मॉडल से अलग पिछले हिस्से में स्क्वायर कैमरा आइलैंड है।
  • कैमरा मॉड्यूल में 4 कटआउट हैं, लेकिन केवल 3 कैमरा लेंस और एक फ्लैशलाइट दिख रही है।
  • कैमरा मॉड्यूल के अंदर हैसलब्लैड ब्रांडिंग भी है, जो विशेष कलर ट्यूनिंग को दर्शाती है।
  • डिवाइस में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को राइट ओर और अलर्ट स्लाइडर को लेफ्ट साइड पर देखा जा सकता है।
  • रियर व्यू से फोन के किनारे थोड़े घुमावदार दिखाई देते हैं। साथ ही कार्नर पर स्टेनलेस स्टील हिंज भी नहीं है।
  • मोबाइल के बैक पैनल पर वनप्लस का लोगो नहीं है, क्योंकि यह एक मॉक रेंडर है।

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • OnePlus 13 फोन में 2K रिजॉल्यूशन वाली 6.8-इंच LTPO OLED स्क्रीन और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है।
  • नए और पावरफुल वनप्लस 13 को ब्रांड आगामी प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 के साथ पेश कर सकता है।
    यह चिपसेट TSMC की 3nm प्रक्रिया पर आधारित हो सकता है जिसमें अधिकतम 4.0GHz तक क्लॉक स्पीड प्रदान की जा सकती है।
  • अगर वनप्लस 12 की बात करें तो यह इसकी तुलना में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 यानी केवल 3.39GHz क्लॉक स्पीड वाले चिपसेट के साथ आया था।
  • बता दें कि वनप्लस 13 में जो चिप मिलने वाला है उसे अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके आने के बाद फोन को दिसंबर में एंट्री मिल सकती है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here