सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी– 67,900 रुपये

पिछले साल सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 को पेश किया था लेकिन बैटरी ब्लास्ट की वजह से यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं हुआ। वहीं इस साल कंपनी ने नोट 8 को उतारा और सैमसंग की कोशिश यही थी कि पुरानी यादों को भुलाई जा सके और यह हुआ भी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का स्टाइल और परफॉर्मेंस ऐसा है कि इसके बाद नोट 7 की याद तक नहीं आती। भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का प्राइस 67,900 रुपये है और यह फोन फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के अलावा सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। यह फोन कई मायनों में खास है। इसमें न सिर्फ आपको बेहतरीन कर्व्ड डिसप्ले मिलेगा बल्कि कैमरा के मामले में भी काफी खास है। आगे हमने सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

डिजाइन
सैमसंग ने गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस के साथ कंपनी ने इनफिनिटी डिसप्ले की शुरुआत की थी और नोट8 में भी आपको यही मिलेगा। कर्व स्क्रीन के साथ फुल बॉडी डिसप्ले की वजह से उपर और नीचे काफी कम जगह है। वहीं ऐजेज़ पहले से ज्यादा कर्व हैं और इस कारण पकड़ने में काफी बेहतर लगते हैं। इसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल ग्लास के बने हैं जो आपको प्रीमियम अहसास कराते हैं। फोन की चौड़ाई 74.8एमएम है जबकि लंबाई 162.5-इंच है अर्थात आधे फुट से भी लंबा है। इस वजह से थोड़ी लंबी हथेली वाले लोगों के लिए भी पूरी स्क्रीन का उपयोग एक हाथ से करना मुश्किल हो जाता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात यह आपको धूल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है।

डिसप्ले
गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 x 2960 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 6:9:3 है। बड़ी स्क्रीन में हर तरफ उंगली ले जाना संभव नहीं है लेकिन ऐज स्क्रीन पर शॉर्टकट की वजह से यह काफी आसान हो जाता है। इसका टच अहसास बहुत बेहतर है और आॅलवेज़ आॅन डिसप्ले इसकी उपयोगिता को और बढ़ाता है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो उसे खरोंच से बचाते हैं।

एसपेन
सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज़ खास कर अपने एस पेन की वजह से जाना जाता है। नोट 8 की स्क्रीन में 4,000 प्रेसर सेंसेटिव प्वाइंट सपोर्ट है इस कारण प्रेशर के अनुसार स्क्रीन का अपेरेंस बदल जाता है। गैलेक्सी नोट 8 के साथ कंपनी ने आॅफ स्क्रीन में भी नोट बना सकते हैं।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी ने क्वालकॉम और एक्सनोस चिपसेट पर पेश किया है। भारत में सैमसंग एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। फोन में 8895 एक्सनोस 9 10एनएम आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दो क्वॉडकोर प्रोसेसर है एक 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जबकि दूसरा प्रोसेसर 1.7गीगाहट्र्ज का है। हाई परफॉर्मेंस पर दूसरा प्रोसेसर एक्टिव हो जाता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। नोट फीचर और बिक्सबे की वजह से आपको कुछ नए लेयर का उपयोग किया गया है। नए नोट में कंपनी ने जेस्चर का काफी उपयोग किया है। आप नीचे से उपर स्वाइप कर मेन्यू प्लेट को ओपन कर सकते हैं या फिर उपर से नीचे स्वाइप कर उसे हठा सकते हैं। वहीं ऐज पर भी शॉटकट है जहां आप ऐप शॉर्टकट के अलावा कॉन्टैक्ट शॉर्टकट को रख सकते हैं। जल्द ही इसे ओरियो अपडेट भी मिल जाएगा।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला फोन है जिसे डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। एक कैमरा कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ है जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस में है जिसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। यह फोन व्हाइट एंगल के साथ क्लोजअप मैक्रो शॉर्ट लेने में सक्षम है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा भी शानदार है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि रियर और सेल्फी दोनों कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा।

कनेक्टिविटी
डाटा व कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 4जी वोएलटीई के साथ, वाइफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी भी मिलेगा। वहीं कैमरे के बगल में ही हार्टरेट सेंसर भी उपलब्ध है। गैलेक्सी नोट 8 में डेक्स फीचर है जिसके माध्यम से आप अपने फोन को डेक्स स्टेशन से कनेक्ट कर फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह कर सकते हैं।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 3,000 एमएएच की बैटरी है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और आप वायरलेस चार्ज का भी उपयोग कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के सारे फीचर्स

मॉडलसैमसंग गैलेक्सी नोट 8
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.3 इंच (16 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी+ (1440 x 2,960 पिक्सल), 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, आईपी68
स्क्रीन टाइपसुपर एमोलेड
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलसैमसंग एक्सनोस 8895
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (2.3गीगाहट्र्ज + 1.7गीगाहट्र्ज ) प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसरमाली-जी71 एमपी20
मैमोरी
रैम6जीबी
इंटरनल मैमेरी64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमराडुअल कैमरा 12-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1 (मार्शमेलो), 8.0 अपग्रेडेबल
यूआईटजविज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीहां
यूएसबी ओटीजीहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
जायरोस्कोपहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन162.5 X74.8X8.6एमएम
वज़न195ग्राम
कलरब्लैक, गोल्ड