
मिलिट्री ग्रेड यानी ऐसे मोबाइल जो बेहद ही मजबूत बॉडी के साथ आते है। पत्थर पर गिरने, जमीन पर पटकने तथा पानी में भीगने पर भी इनका कुछ नहीं बिगड़ता है। MIL-810H Military Grade सर्टिफिकेशन से लैस दुनिया का सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड फोन Motorola Edge 50 इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और लाइव लॉन्च डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 50 लॉन्च डिटेल
मोटोरोला ऐज 50 1 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इस तारीख को दोपहर 12 बजे कंपनी फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाएगी। फोन को ऑनलाइन इवेंट के जरिये अनविल किया जाएगा जिसके कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही मोटोरोला सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी फोन का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। Motorola Edge 50 लॉन्च को अपने फोन पर लाइव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)।
#MotorolaEdge50 doing what your heart loves?It is MIL-810H Military Grade Certified for water and shock-resistance,so you can wash away any worries when you go out in the wild. Launching on 1st Aug @Flipkart, https://t.co/azcEfy1Wlo & at leading retail stores.#CraftedForTheBold pic.twitter.com/C4FDXO9p1Y
— Motorola India (@motorolaindia) July 29, 2024
सबसे पलता मिलिट्री ग्रेड फोन
मोटोरोला ने अपने मोबाइल को World’s Slimmest MIL-810H Military Grade सर्टिफाइड फोन कहा है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस फोन का थिकनेस को रिवील नहीं किया है, इसके लिए 1 अगस्त को हो रहे फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। यह फोन शॉक, वाइब्रेशन, प्रेशर, डस्ट, हाई टेम्परेचर, लो टेम्परेचर तथा फॉग रजिस्टेंट है। गौरतलब है कि इस मोबाइल में 3D Curved pOLED डिस्प्ले दी गई है।
Motorola Edge 50 स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले : मोटोरोला ऐज 50 5जी फोन को 1.5के रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 3डी कर्व्ड pOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जो 1900निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
परफॉर्मेंस : यह फोन में एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए Motorola Edge 50 में 4एनएम फेब्रिकेशन्स वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 50 50MP Sony LYT-700C सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13MP मैक्रो सेंसर तथा 10MP टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 50 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल को 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तथा 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।











