
रियलमी आने वाले महीने में अपनी फ्लैगशिप जीटी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस के तहत Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में पेश किया जा सकता है। इसके बाद भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जा सकता है। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक में सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि ब्रांड द्वारा पहली बार 6000mAh से ज्यादा की बैटरी का उपयोग हो सकता है। आइए, आगे आगामी जीटी 7 प्रो की जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Realme GT 7 Pro डिटेल्स (लीक)
- टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Realme GT 7 Pro में कार्बन-सिलिकॉन बैटरी होगी। जिसकी बैटरी क्षमता 6,000mAh से ज्यादा रखी जा सकती है।
- यह कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे बड़ी क्षमता वाली बैटरी साबित हो सकती है। वहीं, दुर्भाग्य से Realme GT 7 Pro की सटीक बैटरी क्षमता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
- बैटरी के अलावा 3C सर्टिफिकेशन में कुछ दिन पहले बताया गया है कि Realme GT 7 Pro डिवाइस 120W चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
- टिपस्टर का कहना है कि Realme GT 7 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 4/स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और अन्य हाई-एंड हार्डवेयर के साथ आने की उम्मीद है।
- कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में टेलीफोटो सेंसर लगाया जा सकता है।
- अन्य फीचर्स के मामले में बेहतर फिंगरप्रिंट रीडर, लेटेस्ट स्क्रीन और बेहतर वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक दी जा सकती है।

Realme GT 7 Pro डिजाइन (संभावित)
लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि Realme GT 7 Pro में नया डिजाइन मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर चौकोर मॉड्यूल में LED फ्लैश और ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। रेंडर को सफेद रंग में देखा जा सकता है लेकिन लॉन्च के समय अन्य कलर विकल्प भी आ सकते हैं।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: अफवाहें है कि Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच 1.5K BOE X2 डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जिसमें पतले बेजल और सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है। बता दें कि यह पूर्व मॉडल Realme GT 5 Pro के समान ही डिस्प्ले साइज है।
- चिपसेट: Realme GT 7 Pro में क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप चिपसेट मिलने की डिटेल मिली है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 4/8 एलीट होगा। इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के अपग्रेड के रूप में लाया जाएगा।
- स्टोरेज: Realme GT 7 Pro डिवाइस के टॉप वैरियंट में 16 GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50MP ट्रिपल कैमरा मिलने की संभावना है। जिसमें टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकता है। जबकि अन्य सेंसर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
- अन्य: आगामी रियलमी फ्लैगशिप को पानी और धूल से बचाव वाली IP68/69 रेटिंग और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।









