
पिछले महीने ही खबर आई थी कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6 का नया मॉडल लेकर आ सकती है जिसे कंपनी द्वारा नोकिया 6 (2018) कहा जााएगा। हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन माना जा रहा था कि 5 जनवरी को इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है और आज नोकिया ने अपने इस फोन का प्रदर्शन कर दिया। हालांकि फिलहाल इसे चीन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है लेकिन जल्द ही भारत में आने की उम्मीद है।
हालांकि कंपनी ने इसे नोकिया 6 (2018) नहीं कहा है बल्कि कंपनी ने नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन का नाम दिया है लेकिन अच्छी बात यह कही जा सकती है कि डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक हर मामले में यह फोन पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हो गया है। 6जीबी रैम और एंडरॉयड ओरियो पर लॉन्च हुआ आॅनर व्यू10, 8 जनवरी से होगी सेल

नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन को वनपीस बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की बॉडी 6000 सीरीज एल्यूमिनियम से बनी है जो न सिर्फ हल्की होती है बल्कि क्वालिटी के मामले में भी बेस्ट कही जाती है। जहां पहले नोकिया 6 सिंगल कलर लाइन में उपलब्ध था। वहीं इस बार डुअल कलर डिजाइन में उपलब्ध है जो पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा बेहतर दिखता है। ज्यादा सुंदर दिखने के लिए कंपनी ने डायमंड कटिंग तकनीक का उपयोग किया है। 4,000एमएएच की बैटरी और 7-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7.0
नोकिया 6 सेकेड जेनरेशन को कंपनी ने 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। हालांकि इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कंपनी बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फोन का 16:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ ही उपलब्ध होगा। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है और कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। सैमसंग की आॅफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ गैलेक्सी जे2 (2018) का कवर, जल्द होगा फोन लॉन्च
नए नोकिया 6 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश किया है और इमसें आपको 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी के मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल टोन एलईडी लाइट के साथ है। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें डुअल कैमरा एक्टिव मोड है। अर्थात आप फोटो या वीडियो के लिए दोनों कैमरे को एक साथ एक्टिव कर सकते हैं। फोन में कैमरे के साथ पीडीएफ मोड है लेकिन इस बार ओआईएस नहीं दिया गया है।
नोकिया 6 सेकेंड जेनशन को कंपनी ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर पेश किया है। हालांकि यह आॅपरेटिंग सिस्टम पुराना हो चुका है लेकिन कंपनी ने अपडेट देने का भरोसा दिया है। जल्द ही इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर अपडेट करने के लिए कहा है। फोन स्टॉक एंडरॉयड पर रन करता है।
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं आपको यूएसबी टाइप सी भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि पहले की अपेक्षा यह 50 फीसदी ज्यादा तेजी से फोन को चार्ज करने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 6 सेकेंड जेनरेशन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लैक और सिल्वर सहित दो रंगों में उपलब्ध होगा।
जहां तक कीमत की बात है तो चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,499 यूआन है। भारतीय रूपये के अनुसार यह लगभग 14,500 रुपये के बराबर है।










