
Realme GT 7 Pro इस महीने चीन में ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि अभी पेश होने की तारीख सामने नहीं आई है, इससे पहले 91मोबाइल्स ने इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच और एनबीटीसी प्लेटफार्म पर स्पॉट किया है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
Realme GT 7 Pro गीकबेंच लिस्टिंग
- फोन गीकबेंच साइट पर मॉडल नंबर RMX5010 के साथ स्पॉट किया गया है। यह मॉडल नंबर Realme GT 7 Pro से जुड़ा माना जा रहा है।
- Realme GT 7 Pro ने गीकबेंच पर 2,093 सिंगल-कोर और 6,113 मल्टी-कोर अंक हासिल किए हैं।
- स्मार्टफोन 3.53 GHz पर 6 कोर और 4.32 GHz पर 2 कोर के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट वाला बताया गया है। इसे Snapdragon 8 Elite/Gen 4 चिपसेट का ओवरक्लॉक्ड वर्जन कहा गया है, जिसके दो वैरियंट आ सकते हैं। बेस में 4.09 GHz पर 2 कोर और 2.78 GHz पर 6 कोर हैं।
- Snapdragon 8 Elite चिपसेट के दोनों वर्जन में Adreno 830 GPU का इस्तेमाल होगा। इन्हें TSMC की 3nm N3E प्रक्रिया पर बनाया गया है।
- Realme GT 7 Pro में स्पीड के लिए करीब 16GB रैम दी जा सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड हो सकता है।
Realme GT 7 Pro थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर भी ऊपर बताए गए मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन से कोई और जानकारी नहीं मिली है। हालांकि यहां मौजूदगी से इसके जल्द ग्लोबल तौर पर आने की उम्मीद है। वहीं, अनुमान है कि फोन को भारत में भी नवंबर के मिड में लॉन्च किया है सकता है।
Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का कस्टम-मेड Samsung एमोलेड पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।
- चिपसेट: मोबाइल में क्वालकॉम का सबसे तेज अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज और रैम: इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- कैमरा: Realme GT 7 Pro में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जबकि रियर पर OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल IMX906 प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम से लैस 50 मेगापिक्सल IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मौजूद हो सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
- अन्य: फोन में मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/69-रेटेड चेसिस दिया जा सकता है।