
Samsung Galaxy S25 सीरीज को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। वहीं, अब शृंखला का Samsung Galaxy S25+ यूरोपीय मॉडल बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ स्पॉट हुआ है। खास बात यह है कि डिवाइस में Exynos चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy S25+ गीकबेंच लिस्टिंग
- सैमसंग गैलेक्सी S25+ के यूरोपीय मॉडल को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-S936B के साथ देखा गया है।
- मदरबोर्ड सेक्शन में ‘S5E9955’ चिप का जिक्र है, जो जाहिर तौर पर आगामी Exynos 2500 प्रोसेसर से जुड़ा लग रहा है।
- बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी मॉडल के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप का उपयोग होगा।
- Exynos चिपसेट के साथ गीकबेंच पर दिखने का मतलब है कि कम से कम एक मोबाइल अलग चिप वाला हो सकता है।
- लिस्टिंग में सामने आया है कि Samsung Galaxy S25 Plus एंड्रॉइड 15 ओएस पर चलेगा और इसमें करीब 12GB रैम मिल सकती है। वहीं, लॉन्च के समय अन्य ऑप्शन भी आ सकते हैं।

- Exynos 2500 में 1.80Hz पर 2 कोर, 2.36GHz पर 5 कोर, 2.75GHz पर 2 कोर और 3.30GHz पर एक सिंगल कोर है।
- सैमसंग गैलेक्सी एस25+ ने सिंगल-कोर राउंड में 2359 और मल्टी-कोर में 8141 स्कोर किया है।
- इसकी तुलना में, Exynos 2400-संचालित गैलेक्सी S24+ ने सिंगल-कोर राउंड में 1992 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 6604 स्कोर हासिल किया था। यानी आगामी मॉडल में और दमदार एक्सपीरियंस मिल सकता है।

आगामी Exynos 2500 चिपसेट AMD के RDNA आर्किटेक्चर पर आधारित Xclipse 950 GPU का उपयोग कर सकता है। यह ग्राफिक्स के लिए Vulkan 1.3 API को भी सपोर्ट कर सकता है जिससे डिवाइस प्रोफाइल, डायनेमिक रेंडरिंग, अतिरिक्त डायनेमिक स्टेट और बेहतर सिंक्रोनाइजेशन API जैसी नई सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। बता दें कि Exynos 2500 चिप को सैमसंग फाउंड्री की दूसरी पीढ़ी की 3nm प्रक्रिया का उपयोग करके बनाए जाने की डिटेल मिली है।
आखिर में आपको बताते चलें कि Exynos 2500 चिपसेट के इस्तेमाल के प्लान को कंपनी रद्द भी कर सकती है। हालांकि गीकबेंच लिस्टिंग में आने के बाद आगे कुछ भी हो सकता है। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो गैलेक्सी एस25 सीरीज में एस25, एस25 प्लस और एस25 अल्ट्रा जैसे 3 मॉडल अगले साल 2025 में आ सकते हैं।









