3000 रुपये सस्ता खरीदें लेटेस्ट 5G फोन vivo T3 Ultra, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा,12जीबी रैम

Join Us icon

वीवो ने सितंबर में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन vivo T3 Ultra भारत में पेश किया था। इस पर फिलहाल कंपनी द्वारा 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज जैसे बेनिफिट भी मिल रहे हैं। बता दें कि यह मोबाइल लॉन्च के बाद से ही काफी पसंद किया गया है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर बढ़िया रेटिंग भी मिली हुई है। इसलिए अगर आप एक नए 5G डिवाइस पर स्विच करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आइए, सभी ऑफर्स, स्पेसिफिकेशंस और सेलिंग प्लेटफार्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo T3 Ultra 5G ऑफर्स और कीमत

  • वीवो ने अपने T3 Ultra 5G स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा था। इन सभी मॉडल्स पर फिलहाल 3,000 रुपये का बैंक ऑफर उपलब्ध है। यह आपको लगभग सभी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर मिल जाएगा।
  • ऑफर के साथ 8GB रैम +128 जीबी वैरियंट की कीमत 28,999 रुपये हो गई है। यह लॉन्च के वक्त 31,999 रुपये में आया था।
  • मिड मॉडल 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज ऑफर के साथ 30,999 रुपये में मिलेगा। जबकि इसका लॉन्च प्राइस 33,999 रुपये था।
  • सबसे बड़े मॉडल 12जीबी रैम +256 बीबी की बात करें तो यह 32,999 रुपये में लिया जा सकता है। जिसे 35,999 रुपये में पेश किया गया था।
  • अगर आप नो कॉस्ट EMI विकल्प के जरिए डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो 3 से 6 महीने की आसान किस्तों पर इसे लिया जा सकता है।
  • एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो ब्रांड द्वारा करीब 20,850 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है हालांकि यह ओल्ड डिवाइस की कंडीशन को देखते हुए मिलेगा।
  • बता दें कि अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है।

कहां से खरीदें Vivo T3 Ultra

यदि आप यहां बताए गए सभी ऑफर्स के साथ Vivo T3 Ultra को खरीदना चाहते हैं तो यह कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा। इसके साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है। हमने दोनों ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिंक नीचे हाईलाइट किए हैं। इस पर जाकर आप डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट लिंक

वेबसाइट लिंक

Vivo T3 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Vivo T3 Ultra में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले है। इस पर 2800 x 1260 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 3D कर्व्ड एमोलेड पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है।
  • प्रोसेसर: Vivo T3 Ultra 5G में परफॉर्मेंस के लिए दमदार Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट मौजूद है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए AnTuTu प्लेटफॉर्म टेस्ट में इसे 14,45,926 स्कोर प्राप्त हुआ है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। आपको इसके साथ 12GB एक्सटेंडेड रैम भी मिलती है। यानी कुल 24जीबी तक रैम का उपयोग किया जा सकता है।

  • कैमरा: Vivo T3 Ultra 5G में रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें ऑरा लाइट, फेस्टिवल पोर्ट्रेट मोड, एआई इरेज और एआई फोटो एन्हांस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • बैटरी और चार्जिंग: वीवो टी3 अल्ट्रा मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। जो आपको लंबा बैकअप देती है।
  • ओएस: लेटेस्ट वीवो टी3 अल्ट्रा एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है।


vivo T3 Ultra Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here